धमतरी

सीआरपीएफ महिला जवानों का कुरुद में स्वागत
23-Mar-2023 3:43 PM
सीआरपीएफ महिला जवानों का कुरुद में स्वागत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुरुद, 23 मार्च। दिल्ली के इंडिया गेट से 75 मोटर बाइक बुलेट में सवार होकर  बस्तर के लिए निकली 90 सीआरपीएफ की महिला जवान का काफिला चौदहवें दिन कुरुद पहुंचा तो यहां के लोगों ने फूल बरसाकर उनका आत्मीय स्वागत अभिनन्दन किया।

गुरुवार को करीब एक बजे कुरुद सांधा चौक में नेशनल हाईवे पर जब दनदनाती बुलेट में सीआरपीएफ महिला जवान की टुकड़ी पहुंची तो कांग्रेस और भाजपा के लोग एक साथ मिलकर फौजियों पर फूल बरसाकर स्वागत किया। इस काम में आम नागरिक और स्कूली बच्चे भी पीछे नही रहे उन्होंने भी देश के प्रहरियों पर जमकर प्यार लुटाया। बताया गया कि दिल्ली से शुरू हुई सडक़ यात्रा में शामिल महिला जवान जगदलपुर जाएगी। वहां के करनपुर कैम्प में 25 मार्च को फोर्स 84 वें राइजिंग डे कार्यक्रम में भाग लेंगी। इस मौके पर नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, जिलापंचायत अध्यक्ष कांती सोनवानी, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, मनीष साहू, आशीष शर्मा,तारणी चन्द्राकर,रमेशर साहू, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलेश्वर चंद्राकर, मालाराम साहू, रविकांत चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, अनुराग चन्द्राकर, मूलचंद सिन्हा, इमरान बेग, गायत्री टेकराम साहू, कमल शर्मा, कमलेश, चन्द्र प्रकाश चन्द्राकर, देवव्रत साहू, गोकुल साहू, राघवेन्द्र सोनी, डुमेश साहू, उमेश कंडरा सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news