धमतरी

नगरी, 23 मार्च। भाजपा प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर भाजपा महिला मोर्चा मंडल नगरी द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के तत्वावधान में ग्राम सांकरा में विभिन्न क्षेत्रों में सेवा दे रही महिलाओं को सुषमा स्वराज अवार्ड से सम्मानित किया गया तथा विभिन्न खेलों का आयोजन किया गया जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्रतिमा देवांगन ने बताया कि आज महिलाएँ सभी क्षेत्रों में पुरुषों के बराबर आ रही हैं। वहीं कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा धमतरी जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी ने की। उन्होंने बताया कि भाजपा ने महिलाओं के सम्मान में आगे आ कर सभी क्षेत्रों में महिलाओं को सशक्त किया तथा आज हमारी राष्ट्रपति एक आदिवासी महिला है, जो गौरवान्वित करने वाली बात है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से महिला मोर्चा जिला महामंत्री हेमलता यादव, महिला मोर्चा प्रदेश सोशल मीडिया सह-प्रभारी चेलेश्वरी साहू, नगरी नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला, नगरी महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू, बेलर महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष बबिता साहू, महामंत्री हेमलता साहू, मंडल उपाध्यक्ष सती मरकाम, अंचला यदु, विनीता कोठारी, भूनेश्वरी धृतहरे, रेणुका ध्रुव, शशि ध्रुव, भारती साहू, सकुन साहू महिला मोर्चा की कार्यकर्ता व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।