दुर्ग

दुर्ग, 24 मार्च। सेवाभावी संस्था अग्रवाल सेवा मंडल द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी चैत्र नवरात्र में मां बम्लेश्वरी के दर्शनार्थ डोंगरगढ़ जाने वाले पदयात्रियों के लिए सेवा पंडाल की दुर्ग-राजनांदगांव मार्ग स्थित महमरा मोड़ ओव्हरब्रिज के पास शुरुआत की गई है। सेवा पंडाल का नवरात्र के पहले दिन दुर्ग जिला केन्द्रीय सहकारी बैंक अध्यक्ष राजेन्द्र साहू ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया। सेवा पंडाल में पदयात्रियों को नि:शुल्क भोजन,नास्ता व पेयजल तो उपलब्ध करवाया ही जा रहा है,साथ ही
पदयात्रियों के लिए चिकित्सा सुविधा व विश्राम की व्यवस्था भी की गई है।सेवा पंडाल में अग्रवाल समाज के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मोहन अग्रवाल द्वारा पदयात्रियों को चिकित्सा सेवा दी जा रही है। दवाईयां भी नि:शुल्क बांटे जा रहे है। यह सेवा पंडाल पदयात्रियों की सेवा में लगातार 24 घंटे चल रहा है।
सेवा पंडाल में मिल रही सुविधा से पदयात्रियों को बड़ी राहत मिल रही है। पदयात्रियों द्वारा अग्रवाल सेवा मंडल के सेवाभावी कार्यों की प्रशंसा की गई है। सेवा पंडाल में अग्रवाल सेवा मंडल के सदस्य प्रहलाद रुंगटा,अजय शर्मा,डॉ मोहन अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल ,सुमित अग्रवाल, प्रवीण गर्ग,रघुनंदन उजाला,सुधीर खंडेलवाल ,अरविंद खंडेलवाल, मयंक अग्रवाल, राधेश्याम सक्सेरिया,श्याम अग्रवाल के अलावा अन्य सदस्य सेवा में जुटे हुए है।