रायपुर
10 साल से प्राचार्य नहीं बन पाए प्राध्यापक
24-Mar-2023 7:23 PM

रायपुर, 24 मार्च। छ ग प्राचार्य संघर्ष मोर्चा के पदाधिकारियों की बैठक हुई। बैठक में एक सूत्रीय मांग को लेकर पर लड़ाई लड़े जाने को लेकर जिसमें वरिष्ठ व्याख्याता/नियमित व्याख्याता से प्राचार्य के पद पर विगत 10 वर्षो से पदोन्नत नही किए जाने को लेकर नाराजगी जाहिर की गई। इस मांग को लेकर शासन स्तर पर लड़ाई लड़े जाने को लेकर सभी पदाधिकारियों ने सहमति दी। मीटिंग में उमेश मुदलियार, अजय तिवारी, बिहारी लाल शर्मा , सतीश प्रकाश सिंह तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित हुए।