राजनांदगांव

प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय हरित क्रांति युग - वैष्णव
25-Mar-2023 3:46 PM
प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी का निर्णय हरित क्रांति युग - वैष्णव

छत्तीसगढ़ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मार्च।
जिला किसान कांग्रेस महामंत्री योगेन्द्र दास वैष्णव  एवंं जनपद सदस्य रोशनी वैष्णव ने जारी बयान में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गुरुवार को विधानसभा में  2023 में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान खरीदी की घोषणा कर यह साबित कर दिया कि वह किसानों के सच्चे हितैषी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री द्वारा किसानों को बड़ी सौगात देने का स्वागत करते इसे बड़ी सौगात बताया है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल प्रदेश की बागडोर संभालने के बाद से ही किसानों के हित में लगातार नई-नई किसानों के योजनाएं बनाकर उसका बेहतर क्रियान्वयन करा रहे हैं। सत्ता संभालने के बाद सबसे पहले श्री बघेल ने किसानों का कर्ज माफ किया। उसके बाद किसानों से 2500 रुपए प्रति क्विंटल में धान खरीदी की शुरूआत कर देश में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया। उन्होंने कहा कि सन 2018 में किसान मजदूर से ही छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बना 2023 पुन: कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगा।  उन्होंने कहा कि इस वर्ष खरीफ  सीजन में किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी की घोषणा भूपेश सरकार का एक क्रांतिकारी कदम है। जिससे किसानों की आर्थिक स्थिति और भी मजबूत होगी।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news