राजनांदगांव

किसानों की फसल का दाना-दाना धान खरीदेगी भूपेश सरकार - महेन्द्र यादव
25-Mar-2023 3:49 PM
किसानों की फसल का दाना-दाना धान खरीदेगी भूपेश सरकार - महेन्द्र यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 25 मार्च।
प्रदेश किसान कांग्रेस महामंत्री व जिला पंचायत सदस्य महेंद्र यादव ने प्रति एकड़ धान खरीदी की सीमा 15 से 20 क्विंटल किए जाने की घोषणा को कृषि सुधार और प्रोत्साहन के क्षेत्र में सबसे बड़ा कदम बताया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रदेश के किसानों की फसल दाना-दाना खरीदने के भरोसे को साकार किया है।

जिपं सदस्य महेंद्र यादव ने कहा कि पहले 28 सौ रुपए में धान खरीदी की घोषणा और अब प्रति एकड़ 15 क्विंटल की मात्रा बढ़ाकर 20 क्विंटल किए जाने से किसानों को अपार खुशियां मिली है। अल्प समय में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सरकार ने कृषि क्षेत्र में सुधार के बेहतर प्रयास के साथ-साथ कृषकों को आगे बढ़ाने और उन्हें फसल का उचित दाम देकर किसानों को उनका हक दिया है।

उन्होंने जारी विज्ञप्ति में कहा कि आज प्रदेश में कृषि को लोग खुलकर अपना रहे हैं। सरकार की ओर से मिल रही सहायता ने नागरिकों की सोच बदल दी है। एक दौर में जो किसान कर्ज तले दबा हुआ करता था वह आज किसी पेशेवर व्यक्ति जितना संपन्न है। शहर और गांव के बीच आर्थिक समानता की खाई को पाटने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सरकार ने योजनाओं का सार्थक क्रियान्वयन कर बड़ा बदलाव लेकर आई है।

श्री यादव ने कहा कि धान का कटोरा कहलाने वाले राज्य छत्तीसगढ़ को असल मायनों में किसान पुत्र मुख्यमंत्री भूपेश बघेल नई ऊंचाईयों की ओर ले जा रहा हैं। वे राज्य को उस दिशा में ही आगे बढ़ा रहे हैं।
जिसमें यहां के प्रत्येक व्यक्ति की सहभागिता और विशेषता है। सरकार की योजनाओं से हमारे प्रदेश में कृषि उत्पादन में बढ़ोतरी हमारी आर्थिक शक्ति बनेगी।
इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के प्रति आभार व्यक्त करते धन्यवाद ज्ञापित किया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news