दुर्ग

बजट बैठक में सत्तापक्ष कांग्रेस को घेरने विपक्ष की तैयारी, 16 भाजपा पार्षदों ने लगाए कुल 32 प्रश्न
25-Mar-2023 4:05 PM
बजट बैठक में सत्तापक्ष कांग्रेस को घेरने विपक्ष की तैयारी, 16 भाजपा पार्षदों ने लगाए कुल 32 प्रश्न

28 को दुर्ग नगर निगम की बजट बैठक, हंगामे के आसार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 25 मार्च। नगर निगम की बजट बैठक 28 मार्च को बीआईटी कॉलेज के सभागार में आयोजित की गई है। बजट बैठक में सत्तापक्ष कांग्रेस को घेरने विपक्षी भाजपा पार्षदों द्वारा जोरदार तैयारियां की गई है। बजट बैठक में सर्वप्रथम प्रश्नकाल होगा। जिसके चलते प्रश्न लगाने भाजपा पार्षदों के अलावा कांग्रेस व निर्दलीय पार्षदों द्वारा उत्साह दिखाया गया है। प्रश्न लगाने का शुक्रवार को अंतिम दिन था।

फलस्वरुप नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा के नेतृत्व में भाजपा पार्षद सामूहिक रूप से प्रश्न लगाने नगर निगम मु यालय पहुंचे थे। भाजपा पार्षदों द्वारा निगम सचिवालय में प्रश्नकाल से संबंधित कुल 32 आवेदन जमा किए गए हैं। निगम में भाजपा के कुल 16 पार्षद है। जिसके हिसाब से एक भाजपा पार्षद द्वारा प्रश्नकाल के लिए दो-दो प्रश्न लगाए गए हैं। नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने कहा है कि प्रश्नकाल के लिए भाजपा पार्षदों द्वारा शहर की ज्वलंत मुद्दों को प्रश्न के रूप में उठाया गया है। इन प्रश्नों में गौरव पथ में पेड़ों की कटाई व राशि का दुरुपयोग, तालाबों के संवर्धन की दिशा में कार्ययोजना, गौठान निर्माण की सं या,  सडक़ निर्माण में गुणवत्ता, अधोसंरचना मद, प्रधानमंत्री आवास आवंटन,  ठगडा बांध सौंदर्यीकरण कार्य की लागत, गंजपारा नदी रोड निर्माण, मूलभूत राशि का दुरुपयोग, लांच की गई 8 योजनाओं की स्थिति के अलावा अन्य प्रश्न शामिल है। नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा ने बताया कि निगम  महात्मा गांधी स्कूल से लगे कुछ हिस्सों को सराफा व्यापारियों को बेचने की तैयारी में है। इसके अलावा अन्य मुद्दों पर भाजपा पार्षद  सदन में विरोध जताएगी। प्रश्नकाल के लिए नेता प्रतिपक्ष अजय वर्मा, पार्षद ओमप्रकाश सेन, देवनारायण चंद्राकर, चंद्रशेखर चंद्राकर, नरेंद्र बंजारे, काशीराम कोसरे, नरेश तेजवानी, मनीष साहू, अजीत वेद, गायत्री साहू, कुमारी बाई साहू, चमेली साहू, हेमा शर्मा के अलावा अन्य पार्षदों ने प्रश्न लगाए हैं।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news