रायपुर

बारिश की संभावना के बीच बढ़ रहा तापमान
25-Mar-2023 4:13 PM
बारिश की संभावना के बीच बढ़ रहा तापमान

छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 25 मार्च।
छत्तीसगढ़ में सोमवार तक  बादल छाए रहने व हल्की बारिश संभावना के बीच तापमान भी बढऩे लगा है।
शुक्रवार को रायपुर का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीँ प्रदेश में सर्वाधिक तापमान 36.50 डिग्री सारंगढ़ में और न्यूनतम तापमान 15 कवर्धा में दर्ज किया गया। एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा राजस्थान के ऊपर  स्थित है। प्रदेश में अभी भी काफी मात्रा में नमी का आगमन निरंतर जारी है।

प्रदेश में कल 26 मार्च को एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा होने अथवा गरज चमक के साथ छींटे पडऩे की संभावना है।
प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ अंधड़ चलने तथा वज्रपात होने की संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं  है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news