दुर्ग

महिलाओं को कार ने मारी टक्कर, दो घायल, अन्य दो की बाल-बाल बची जान
25-Mar-2023 4:17 PM
महिलाओं को कार ने मारी टक्कर,  दो घायल,  अन्य दो की बाल-बाल बची जान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

भिलाई नगर, 25 मार्च। मंदिर से घर पैदल लौट रहीं दो महिलाओं को कार चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी है। दोनों महिलाओं को घायलावस्था में अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती कराया गया है। नेहरू नगर क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना की सूचना पर सुपेला पुलिस ने कार क्रमांक सीजी 10 एएच 9998 के चालक के खिलाफ धारा 279, 337 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार रिटायर्ड सहायक खाद्य अधिकारी आनंद चंद्र मिश्रा (64 वर्ष) निवासी नेहरू नगर पश्चिम भिलाई ने पुलिस को बताया कि  कल शाम 7 बजे पड़ोसी रजत चौधरी का फोन आया कि आपकी पत्नी शोभा मिश्रा का रोड एक्सीडेट भेलवा तालाब दुर्गा मंदिर के सामने नेहरूनगर पश्चिम में हो गया है, उन्हें ईलाज के लिये पल्स अस्पताल मे भर्ती किये हैं।

सूचना पर आनंद पल्स अस्पताल गए जहां पड़ोसी जया चौधरी मिलीं। उन्होंने बताया कि श्रीमती मिनाक्षी भेंडारकर, मीना सिंह और शोभा मिश्रा घर से पैदल दुर्गा दर्शन करने भेलवा तालाब मंदिर आए थे। दर्शन करने के पश्चात पैदल ही चारों महिलाएं गुरूद्वारा के बगल से स्मृतिनगर जाने वाली सर्विस रोड से वापस घर जा रही थीं। जैसे दुर्गा मंदिर के सामने लगभग पौने 7 बजे पहुंचीं, पीछे से एक सफेद रंग की कार क्रमाक सीजी 10 एएच 9998 के चालक द्वारा तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते मिनाक्षी भेंडारकर एवं शोभा मिश्रा को ठोकर मार दी।

 मिनाक्षी एवं शोभा मिश्रा को घायलावस्था में ईलाज के लिये तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। शोभा मिश्रा को पल्स अस्पताल एवं मिनाक्षी भेंडारकर का सेकटर-9 अस्पताल में उपचारार्थ भर्ती किया गया है।एक्सीडेंट कर कार वाला घटनास्थल से भाग गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news