गरियाबंद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मैनपुर, 25 मार्च। राजा पड़ाव क्षेत्र के हजारों आदिवासी युवाओं ने और लोगों ने शहीद भगत सिंह, सुखदेव व राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित कर शत-शत नमन किया।
जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम ने शहीद दिवस के अवसर पर भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को श्रद्धांजलि अर्पित की और कहा कि देश उनके बलिदान को हमेशा याद रखेगा और शहीद-ए-आजम भगत सिंह को महान क्रांतिकारी बताने के साथ महान दार्शनिक और विचारक भी बताया।
उन्होंने कहा कि भगत सिंह जैसे बलदानिया के कारण हम आजादी से हवा में सांस ले रहे हैं। युवा पीढ़ी को भगत सिंह राजगुरु सुखदेव जैसे क्रांतिकारी के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। भगत सिंह सुखदेव और राजगुरु को लाहौर षड्यंत्र मामले में मौत की सजा सुनाई जाने के बाद आज ही के दिन अंग्रेजी हुकूमत द्वारा फांसी पर लटका दिया गया था। इसलिए उनकी शहादत को नमन करने के लिए 23 मार्च को शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है।
देश के महान क्रांतिकारी शहीदे आजम भगत सिंह राजगुरु एवं सुखदेव की शहादत दिवस पर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहली बार मैनपुर विकासखंड के राजापड़ाव क्षेत्र के गौरेगांव में आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में उदंती सीतानदी राजापड़ाव क्षेत्र के ग्रामीण शामिल होकर शहीद भगत सिंह ,राजगुरु और सुखदेव के सपनों एवं विचारों को पूरा करने की बात कही गई।
श्रद्धांजलि सभा में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सभापति लोकेश्वरी नेताम, शीला ठाकुर, जनपद सभापति घनश्याम मरकाम, दैनिक राम मंडावी, सखाराम मरकाम सरपंच कोकड़ी सुनील सरपंच गोना दीना चंद सरपंच कोचिंगा सहित हजारों की संख्या में राजापड़ाव क्षेत्र के महिला पुरुष शामिल रहे।