दुर्ग

हाथ जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन
25-Mar-2023 7:40 PM
हाथ जोड़ो यात्रा का दूसरा दिन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

उतई, 25 मार्च। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के नगर पंचायत उतई में हाथ जोड़ो यात्रा सर्वप्रथम वार्ड क्रमांक 6 घासीदास वार्ड से शुरू हुई और वार्ड क्रमांक 14, 13,12,11 में जाकर  हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा पूर्ण हुई।

प्रदेश मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं दुर्ग ग्रामीण के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू द्वारा किए गए अनेक विकास कार्यों को जन-जन तक  पहुंचाया गया।

हाथ जोडा़े यात्रा को सफल बनाने में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव जितेंद्र साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष  शालिनी यादव,  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नंदकुमार सेन, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष झमित गायकवाड, सहकारी समिति उतई के अध्यक्ष दिवाकर गायकवाड़, वरिष्ठ कांग्रेसी भीष्म हिरवानी नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष बहादुर सिंह, सभापति राकेश हीरवानी, योगिता चंद्राकर, पार्षद प्रहलाद वर्मा, तोशन साहू, राकेश साहू, वीरेंद्र गोस्वामी सूरता सिंह, एल्डरमैन प्रेम नारायण साहू, नगर के कांग्रेस कार्यकर्ता संतोष मानिकपुरी, धनंजय नेताम, तुकेश्वर ठाकुर, कैलाश देवांगन, शुभम बमभोले, योगेश मांडले, सरपंच दिलीप साहू महिला कांग्रेस से राधिका हिरवानी, मंजू हिरवानी, कुमारी बाई, उपसरपंच महेश कौशिक, सरपंच गोवर्धन  एवं अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news