जशपुर

21 किलो गांजा के साथ महिला पकड़ाई, एक साथी फरार
25-Mar-2023 8:48 PM
21 किलो गांजा के साथ महिला पकड़ाई, एक साथी फरार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
जशपुरनगर, 25 मार्च।
पत्थलगांव पुलिस ने मादक पदार्थ गांजा बेचने  वाली महिला को गिरफ्तार किया साथ ही प्रकरण में संलिप्त 1 अन्य आरोपी फरार है। उसकी पतासाजी की जा रही है।        
            
पुलिस के अनुसार 24 मार्च को थाना पत्थलगांव में मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम भैंसामुड़ा की महिला संपत्ति बाई अपने पास विक्रय के उद्देश्य से अवैध रूप से घर में भारी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा को छिपाकर रखी है। इस सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी पत्थलगांव स्टॉफ के मौके पर जाकर दबिश देकर संपत्ति बाई से गांजा रखने के संबंध में पूछताछ कर तलाशी लेने पर उसके कब्जे से मादक पदार्थ गांजा 21 किलो 100 ग्राम कीमती 02 लाख 10 हजार का मिलने पर जब्त किया गया। आरोपिया संपत्ति बाई (40) भैंसामुड़ा थाना पत्थलगांव का कृत्य धारा 20(बी) एन.डी.पी.एस. का पाये जाने पर उसे 24 मार्च को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण में संलिप्त एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी पतासाजी की जा रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news