धमतरी

नगरी, 26 मार्च। जिला युवा कांग्रेस के उपाध्यक्ष प्रमोद कुंजाम ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि राज्य शासन समर्थन मूल्य पर पंजीकृत किसानों से प्रति एकड़ 20 क्विंटल धान की खरीदी करेगी। इस फैसले से किसानों को मुनाफा अधिक होने के साथ ग्रामीण अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी। पहले 15 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों के हित में बड़ा निर्णय लिया है।
युवा कांग्रेस नेता प्रमोद कुंजाम ने कहा कि 15 साल की भाजपा सरकार एक-एक दाना धान खरीदी व 2100 रुपये क्विंटल में खरीदी करने का झूठा वादा करके प्रदेश की जनता को ठगने का काम किया था। एक तरफ कांग्रेस की भूपेश सरकार जब से आई है लगातार किसान हितैषी काम कर रही है। भूपेश बघेल की सरकार आई किसानों का कर्जा माफ हुआ।
राजीव गांधी भूमिहीन किसान न्याय योजना,बिजली बिल हाफ, कृषि से उत्पादित चना,कोदो,कुटकी ,रागी का समर्थन मूल्य निर्धारित किया। इस घोषणा से प्रदेश के किसानों में खुशी की लहर है।