कोरिया

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बैकुंठपुर (कोरिया), 26 मार्च। कांग्रेस का राष्ट्रव्यापी संकल्प सत्याग्रह विरोध का आयोजन बैकुंठपुर विधायक अंबिका सिंहदेव की उपस्थिति में हुआ। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार उनके निवास से पैदल मार्च करते हुए सभी कांग्रेसी गांधी पार्क पहुंचें जहां घंटों बैठकर संकल्प सत्याग्रह में हिस्सा लिया।
कांग्रेस के नेता राहुल गांधी की संसद से सदस्यता खत्म किए जाने के बाद देश भर में संकल्प सत्याग्रह विरोध का आयोजन किया जा रहा है, उसी तारतम्य में बैकुंठपुर विधायक और संसदीय सचिव अंबिका सिंहदेव के नेतृत्व में रविवार को काफी संख्या में कांग्रेसी नेता इस आयोजन में शामिल हुए। सभी के हाथ में काला दिवस के साथ मोदी सरकार के खिलाफ तख्तियां थी।
इस अवसर पर सिंहदेव ने कहा कि भाजपा के खिलाफ हमारे नेता राहुल गांधी जिस तरह से उनकी पोल खोल रहे है, उससे भाजपा डरी हुई है। उनकी आवाज बंद करने के लिए ऐसा किया गया है। कांग्रेस की आवाज बंद नहीं होगी बल्कि अब और मुखरता के साथ हम सब मोदी सरकार की पोल खोलेगें।
इस अवसर पर कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नजीर अजहर, वेदांति तिवारी, योगेश शुक्ला, विजय सिंह, प्रदीप गुप्ता, मुख्तार अहमद, नगर पालिका चरचा शिवपुर की अध्यक्ष लालमुनि यादव, नगर पालिका बैकुंठपुर की प्रतिपक्ष की नेता अन्नपूर्णा सिंह, नगर पालिका बैकुंठपुर के उपाध्यक्ष आशीष यादव, बृजवासी तिवारी, प्रवीर भट्टाचार्य, भूपेन्द्र यादव, धीरज शिवहरे, राजीव गुप्ता, आशु कुजूर, अंकित गुप्ता, प्रशांत सिंह, विपुल शुक्ला, प्रदीप तिवारी, भूपेन्द्र ंिसह, लवकुश साहू, अजय सिंह, विनोद शर्मा, रियाजुद्दीन, रवि राजवाड़े, संगीता राजवाडे, अर्पित गुप्ता, संजय राय, छविशंकर सिदार, राहुल जायसवाल सहित काफी संख्या में कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।