दुर्ग
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दुर्ग, 26 मार्च। आज देश में हिटलरशाही कायम करने के लिए केन्द्र की सरकार शासकीय एजेन्सियों का भरपूर दुरूपयोग कर रही है। हमारे नेता राहुल गांधी सच्चाई को सामने लाते हैं, उन्हें डराया और धमकाया जा रहा है। समूचा देश सच्चाई जान चुका है। राहुल गांधी के खिलाफ सूरत कोर्ट में दायर केस इस बात का पुख्ता सबूत है।
प्रदेश उपाध्यक्ष सोनू साहू ने कहा कि हमारे नेता राहुल गांधी सत्य एवं अहिंसा के सिपाही है। सरकारी तंत्र के दबाव एवं असत्य के सामने झुकने वाले नहीं है। हम इन फासिस्ट ताकतों एवं अन्याय का शक्त खिलाफ है और हम इस जंग को मजबूती से लड़ते रहेंगें। देश में हिटलरशाही से कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच भय कायम रखने के लिए भारतीय जनता पार्टी मोदी जी कि सरकार और अमित शाह शासकीय एजेन्सियों का दुरूपयोग कर विपक्ष के शीर्ष नेताओं पर दबाव बनाकर उन्हें डराया जा रहा है।
उन्होंने कहा, नेता सदन में कोई बात रखना चाहते हैं तो उन्हें रखने नहीं दिया जाता और फिर भी कोशिश करते हैं तो सदन नहीं चलने दिया जाता। कोई व्यक्ति अगर सही बात भी रखना चाहता है तो उसके खिलाफ ईडी ए सीबीआई जैसी संस्थाओं द्वारा कार्रवाई की जाती है। यह अन्याय अब ज्यादा दिन नहीं चलने वाला है। देश की जनता आने वाले आम चुनावों में इनको सबक सिखाने वाली है। क्योंकि सच्चाई को कभी झुकाया नहीं जा सकता।