रायपुर

गांधी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन
26-Mar-2023 4:26 PM
गांधी मैदान में सत्याग्रह आंदोलन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 26 मार्च। 
राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता छीने जाने के विरोध में देशव्यापी संकल्प सत्याग्रह आंदोलन के तहत रायपुर के गांधी मैदान में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने  एक  दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। सभा में नेताओं ने कहा कि  मोदी सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने प्रयास किया जा रहा है उसी को दर्शाते हुए मुंह पे काला कपड़ा  और म ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया। इसमे विधायक विकास उपाध्याय, महापौर एजाज़ ढेबर,शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। विकास ने मुंह में काली पट्टी और उस पर ताला जडक़र प्रदर्शन किया।

कांग्रेस कन्फ्यूज़ है - सोनी
सांसद सुनील सोनी ने कहा कि सत्याग्रह को लेकर कांग्रेस कंफ्यूज है। उसके आंदोलन का कारण पता नहीं है। कांग्रेस में बड़े, बड़े वकील हैं उन्होंने भी ज्ञान नहीं दिया। वहीं पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरम लाल कौशिक ने कहा कि सत्याग्रह का कोई औचित्य नहीं है। राहुल ने कोर्ट का फैसला स्वीकार किया है और वो अब पूर्व सांसद हो गए हैं। कांग्रेस केवल राजनीति कर रही है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news