रायगढ़

राहुल की संसद बर्खास्ती से बौखलाए कांग्रेस, पीएम का पुतला फूंका
26-Mar-2023 7:13 PM
राहुल की संसद बर्खास्ती से बौखलाए कांग्रेस, पीएम का पुतला फूंका

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायगढ़, 26 मार्च। रायगढ़ जिले कांग्रेस (ग्रामीण) व शहर कांग्रेस कमेटी रायगढ़ द्वारा जिला कांग्रेस भवन रायगढ़ से आज प्रदेश कांग्रेस के निर्णयानुसार मुख्यालय स्तरीय पर्दाफाश रैली निकाली गई रैली में शामिल कांग्रेसजनों ने केंद्र सरकार की उस नीति का जमकर विरोध किया, जिसमें हिण्डन बर्ग की रिपोर्ट के बाद सुर्खियों में आए घोटालेबाज उद्योगपति अडानी पर भाजपा ने कृपादृष्टि बनाकर देश वासियों के साथ अन्याय किया है। साथ ही साथ दुर्भावना की राजनीति से कांगे्रस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी की सदस्यता रद्द किए जाने का भी केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारे लगाकर विरोध दर्ज किया गया।

पर्दाफाश रैली का कार्यक्रम विधायक प्रकाश नायक की उपस्थिति में जिला कांग्रेस (ग्रामीण) के अध्यक्ष अरुण मालाकार व शहर कांग्रेस के अध्यक्ष अनिल शुक्ला के नेतृत्व में किया गया, जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए गांधी प्रतिमा में सम्पन्न हुई। उक्त कार्यक्रम में विधायक प्रकाश नायक ने अपने उदबोधन में कहा मोदीजी देश के नागरिकों और कांग्रेस को डराने का काम करते है। हम डरने वाले नही है हम लड़ेंगे और जीतेंगे। 

हमारे नेताओं और कार्यकर्ताओं को केंद्र की सरकार ईडी, सीबीआई के माध्यम से डराने का काम करती है, हम डरेंगे नहीं हम लड़ेंगे। भाजपा के कथनी और करनी में अंतर है, देश के लोकतंत्र को बचाने का काम सिर्फ कांग्रेस पार्टी कर रही है। यह लड़ाई लंबी चलेगी। मोदी, अडानी का बचाव कर रहे हैं और देश को आर्थिक संकट में डाल रहे है। हम पुरजोर तरीके से इन सब का पर्दाफाश करेंगे।

अपने वक्तव्य में जिला कांग्रेस ग्रामीण के अध्यक्ष अरुण मालाकार ने कहा केंद्र में बैठी मोदी सरकार उद्योगपति अडाणी के बचाव में उतरी हुई है और आज हम सब केन्द्र सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद करने के लिए पर्दाफाश रैली के माध्यम से सारे देश को यह संदेश देना चाहते हैं। 

रैली को शहर कांगे्रस अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी संबोधित किया और राहुल के पक्ष में अपनी बात रखते हुए केन्द्र के मोदी सरकार की कार्यप्रणाली की जमकर आलोचना की। रैली के दौरान बड़ी संख्या में युवक कांगे्रस और कांगे्रस के सांगठनिक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं सहित कांगे्रस के अनुसांगिक संगठनों के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news