कोरबा

छग के औद्योगिक जिला कोरबा में लगा श्रमिक संगवारी चौपाल
26-Mar-2023 8:23 PM
छग के औद्योगिक जिला कोरबा में लगा श्रमिक संगवारी चौपाल

श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद का श्रमिकों के साथ बोरेबासी खाना रहा चर्चा का विषय 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कोरबा, 26 मार्च।
छग श्रम कल्याण मंडल की पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार गत शनिवार को छग के कोरबा जिले में श्रमिक संगवारी चौपाल का आयोजन किया गया, जिसमें श्रम कल्याण मंडल के अध्यक्ष शफी अहमद व जिला प्रभारी सदस्य नवीन सिंह तथा मंडल के आयुक्त एस.एल. जांगड़े शामिल हुए।

कार्यक्रम के शुरुआत से पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद व उपस्थित सदस्यगण तथा कर्मचारियों ने कोरबा जिले कि आस्था केंद्र माँ सर्व मंगला के दर्शन कर छग के विकास समृद्धि शांति व श्रमिकों के उत्थान की प्रार्थना कर बाल्को सेक्टर 6 के मंगल भवन में आयोजित श्रमिक संगवारी चौपाल में श्रमिकों के बीच पहुँचकर संगठित क्षेत्र के श्रमिकों हेतु मंडल द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का जानकारी दी एवं श्रमिकों के विभिन्न अधिकार की जानकारी देते हुए यह बात भी कही की कोई भी योजना तब ही सफल है, जब उसकी पूरी जानकारी हीतग्राही को हो और यह जागरूकता कार्यक्रम इसका एक छोटा प्रयास है।

मंच पर आशिन जिला प्रभारी व सदस्य नवीन सिंह द्वारा कार्यक्रम के संयोजन से उमड़ी श्रमिकों की संख्या देख इस सफल आयोजन के लिए उन्हें बधाई दी,जिसके पश्चात श्रमिकों के बीच माइक भेजकर उनकी समस्या जानने व इसके त्वरित निराकरण हेतु प्रयास किया गया। जिसमें मौखिक रूप से नयूनतम वेतन का शिकायत प्राप्त हुआ जिसे मंच पर उपस्थिति श्रम अधिकारियो को उपरोक्त हेतु कड़ाई से पालन करने हेतु निर्देश दिए व श्रमिकों को अन्य किसी भी प्रकार समस्या के लिए लिखित में या मंडल के हेल्प लाइन पर कॉल कर के शिकायत दर्ज करने की बात कही।

उक्त श्रमिक चर्चा पश्चात श्रम कल्याण मंडल के द्वारा संचालित नि: शुल्क सिलाई-कढ़ाई प्रशिक्षण केंद्र से प्रशिक्षित महिलाओं को प्रमाण पत्र का वितरण किया गया,साथ ही श्रमिकों के हीत में जिन संस्थानों द्वारा निरंतर अभिदाय जमा किया जा रहा उन्हें प्रोत्साहन हेतु सम्मान पत्र व चिन्ह अध्यक्ष,सदस्य व आयुक्त के द्वारा प्रदान किया गया।

सभा समाप्ति के बाद अध्यक्ष शफी अहमद के साथ मंडल के जिला प्रभारी सदस्य नवीन सिंह  व श्रम कल्याण मंडल के आयुक्त व जिला श्रम अधिकारियों ने भी छग के मजदूरों-किसानों का विशेष पौष्टिक भोजन बोरेबासी को श्रमिकों के साथ ही सेवन किया,मजदूरों के साथ बोरे बासी का सेवन करना श्रमिक सभा का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया था। ज्ञात हो कि 1 मई 2022 मज़दूर दिवस के दिन ही छग सरकार ने छग के मज़दूरों के विशेष भोजन बोरेबासी को पूरे भारत देश में चर्चा का विषय बना दिया था, जिसे श्रम कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष शफी अहमद ने श्रमिक सभा के हर आयोजन में वीआईपी भोजन की जगह श्रमिकों के साथ बोरेबासी भोजन को विशेष स्थान प्रदान किया है, जिससे श्रमिकों के इस भोजन के पौष्टिकता का प्रचार हो और हर वर्ग के लोगसहजता से इसे ग्रहण करे।

श्रम कल्याण मंडल की नियमो-योजनाओ व श्रमिक समस्याओं के निदान व उनके सामाजिक आर्थिक उत्थान के लिए कोरबा के पत्रकारो व नियोजकों से चर्चा की गई एवं सरकार की गरीब-मजदूर-किसान व उधोगो के प्रति सरल व सीधी सोच को रखते हुवे श्रमिकों के उत्थान में श्रम कल्याण मंडल द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं व आगामी प्रयासों को को जमीन तक पहुँचाने के लिए सहयोग प्रदान के लिए आग्रह करते हुए  पत्रकारों व नियोजकों द्वारा प्राप्त ईएसआइसी हॉस्पिटल के बंद से होने वाली समस्या को मंत्री  से मिलकर जल्द जल्द शुरू कराने के प्रयास के साथ उद्योगों के न्यूनतम वेतन के पालन नहीं होने की शिकायत का कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news