दुर्ग

कुर्मी समाज की बैठक में कई निर्णय
27-Mar-2023 7:30 PM
कुर्मी समाज की बैठक में कई निर्णय

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

कुम्हारी, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज द्वारा नगर इकाई कुम्हारी के पावन धरा पर स्वजातीय बंधुओं के शुभ सानिध्य आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम छत्रपति शिवाजी महाराज, स्वामी आत्मानंद महाराज एवम डॉक्टर खूबचंद बघेल का पूजा अर्चना किया गया। पूजा अर्चना में छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज दुर्ग राज के संरक्षक मनीष बंछोर, राजप्रधान दुलारी वर्मा ,केंद्रीय सचिव पोखन केंद्रीय दुर्ग राज प्रतिनिधि राम प्यारी वर्मा, नीलकंठ वर्मा, सलाह कार, बिसौहा मढ़रिया, बितावन वर्मा, वर्मा, राज मंत्री रमा शंकर वर्मा, सचिव हेमंत मढ़रिया सह सचिव महेंद्र वर्मा, शारदा वर्मा, मीडिया प्रभारी खिलेश वर्मा, कार्यकारिणी सदस्य  माधुरी वर्मा, कुम्हारी नगर अध्यक्ष ओम नारायण वर्मा, विजय वर्मा, आजु राम वर्मा, नारायण वर्मा, रज्जु वर्मा, क्षेत्र प्रधान रामप्यारे वर्मा, राजेन्द वर्मा सहित कुम्हारी स्वजातीय महिलाओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया।

बैठक में ग्यारह प्रकरणों पर  समस्त  पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के द्वारा  विचार विमर्श एवं मन्त्रणा के पश्चात सर्वसम्मति से निर्णय दिया गया, पाटन राज के महा अधिवेशन में विधान एवं आचार संहिता संसोधन अधिसूचना खंड 2 के धारा 41 ( ख)  वैवाहिक एवं अन्य मांगलिक कार्यक्रमो में तीव्र ध्वनि विस्तारक यंत्रो तथा डीजे , धुमाल जो जनरेटर से चलता हो पूर्ण प्रतिबंधित किया जाता है। पारंपरिक वाद्य यंत्र जो कम ध्वनि विस्तारक हो का उपयोग किया जा सकता है। अन्यथा की स्थिति में पक्षकार पर पक्का राज भोग आरोपित किया जाएगा की जानकारी  समस्त स्वजातीय को दी गई।

राज मंत्री ने छात्रवृत्ति कोष में समस्त स्वजातीय को अधिक से अधिक दान देकर दुर्ग राज के छात्रवृत्ति कोष में दान करने की अपील की गई है। दुर्ग राज के संरक्षक मनीष बंछोर ने कहा कि समाज में जो आवश्यकता होगी उसे हरसंभव पूर्ण करने का प्रयास किया जाएगा। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन इकाई अध्यक्ष ओम नारायण वर्मा द्वारा किया गया।

उक्त  बैठक में  दुर्ग राज के संरक्षक, सलाहकार, पदाधिकारी राज कार्यकारिणी, क्षेत्र प्रधान, ग्राम प्रमुख एवम समस्त  बंधु - भगिनी ग्रामवासी कुम्हारी की उपस्थिति रही।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news