बलौदा बाजार

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
भाटापारा, 27 मार्च। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भाटापारा शहर द्वारा राहुल गांधी की लोकसभा सदस्यता समाप्त करने के विरोध में एक दिवसीय सत्याग्रह किया गया।
सत्याग्रह में मुख्य रूप से पीएचई मंत्री गुरू रूद्र कुमार, प्रदेश प्रतिनिधि एवं छाया विधायक सुनील महेश्वरी, निगम मंडल सदस्य सतीश अग्रवाल, श्रम मंडल के सदस्य आलोक मिश्रा, मंडीअध्यक्ष सुशील शर्मा, जिला पंचायत उपाध्यक्ष सरिता सत्यनारायण ठाकुर, किसान अध्यक्ष रामविलास साहू, देवनारायण बांधे किसान कांग्रेस, पूर्व जनपद अध्यक्ष अमित राधेश्याम शर्मा बंटी, शहर अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, नगरपालिका उपाध्यक्ष त्रिलोक सलूजा, ग्रामीण अध्यक्ष अमर मंडावी, पूर्व अध्यक्ष इंद्र साव,जिला उपाध्यक्ष अशोक ध्रुव, महिला जिला अध्यक्ष गौरी भृगु, लक्ष्मी पांडे,प्रमेन्द्र तिवारी पार्षद, राजेंद्र वर्मा पार्षद प्रतिनिधि, पार्षद दीपक निर्मलकर,शैलेन्द्र अहिरवार पार्षद प्रतिनिधि, अय्यूब बठिया, हेमंत उपाध्याय, गेंदु साहू, गोपाल शर्मा, महेंद्र साहू, भुवन सिंह ठाकुर, संतोष सोनी, नवीन बक्स, अमितेश शर्मा, हीरा नामदेव, सतीश गेंदले, ज्योति जांगड़े, दीपक जांगड़े , लोकेश मंगलानी, कमल ठाकुर, कृत वर्मा निर्मला कोसले, मोहन लाल रजक अरुण यादव कुमारी निषाद रामेश्वरी गीत लहरे विजय महिलांगे सोशल मीडिया प्रभारी ईश्वर सेन गिरिराज चावड़ा तथा सैकड़ों कांग्रेस जन मौजूद रहे।