बालोद

राहुल की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सत्याग्रह व धरना-प्रदर्शन
27-Mar-2023 7:45 PM
राहुल की संसद सदस्यता रद्द करने के विरोध में सत्याग्रह व धरना-प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दल्लीराजहरा, 27 मार्च। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी व जिला कांग्रेस कमेटी बालोद के निर्देशानुसार केबिनेट मंत्री व क्षेत्रीय विधायक अनिला भेंडिया के मार्गदर्शन पर ब्लॉक कॉंग्रेस कमेटी दल्ली राजहरा के तत्वावधान में राहुल गांधी को लोकसभा की सदस्यता से निलंबित करने के षड्यंत्र के विरोध में केंद्र सरकार के खिलाफ वार्ड क्रमांक 20 में महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने सत्याग्रह व धरना प्रदर्शन किया गया।      

 सर्व प्रथम कांग्रेसियों ने महात्मा गांधी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया तत्पश्चात महात्मा गांधी के प्रिय भजन वैष्णव जन तो तेने कहिए जो, पीड़ पराई जाने रे का गायन किया गया।

कार्यक्रम में अशोक बाम्बेश्वर अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, शिबू नायर अध्यक्ष नगर पालिका परिषद, संतोष पान्डेय प्रदेश कार्यवाहक अध्यक्ष सेवादल, संगीता नायर अध्यक्ष जिला महिला कांग्रेस बालोद, विजय जोगदंड जिला संयुक्त महामंत्री, रवि जायसवाल जिला सचिव , केश्वर राव जिला सचिव, युवराज साहू जिला सचिव, पार्षद रोशन पटेल, जनक निषाद एवं कॉंग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news