कोण्डागांव

108 एम्बुलेंस के ईएमटी व चालक की सूझबूझ से सफल प्रसव
27-Mar-2023 8:31 PM
108 एम्बुलेंस के ईएमटी व चालक की सूझबूझ से सफल प्रसव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
केशकाल, 27 मार्च।
केशकाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के तहत संचालित एम्बुलेंस 108 वाहन सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए फरिश्ता साबित हो रही है। एक बार फिर 108 वाहन के ईएमटी व चालक ने एम्बुलेंस में ही एक महिला का सफल प्रसव करवाया है। प्रसव के पश्चात बच्चा और मां दोनों ही स्वस्थ हैं। वहीं परिजनों ने सफल प्रसव हेतु 108 एम्बुलेंस कर्मियों को धन्यवाद भी दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार केशकाल विकासखंड अंतर्गत ग्राम चिखलाडीही निवासी 30 वर्षीय महिला परमेश्वरी सिन्हा को प्रसव के लिए केशकाल अस्पताल में भर्ती किया गया था। लेकिन चेकप के दौरान असामान्य ब्लीडिंग व प्रसव पीड़ा होने के कारण डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल कांकेर के लिए रेफर कर दिया। ततपश्चात एम्बुलेंस 108 वाहन के ईएमटी मनोज निषाद व पायलट दिनेश वट्टी उक्त महिला को लेकर कांकेर के लिए रवाना हुए।
 
इस दौरान रास्ते में ही महिला को अचानक असहनीय प्रसव पीड़ा हुई। जिसे देखते हुए ईएमटी मनोज निषाद व चालक दिनेश वट्टी ने अपनी सूझबूझ का परिचय देते हुए वाहन को सडक़ के किनारे खड़ा किया। और डिलीवरी किट से एम्बुलेंस में ही महिला का सफल प्रसव करवाया गया। जिसमें महिला व बच्चा दोनों ही पूर्णत: स्वस्थ हैं। प्रसव के पश्चात उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। बीच रास्ते मे सफल डिलेवरी करवाने के लिए महिला के परिजनों ने 108 कर्मियों को धन्यवाद भी दिया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news