राजनांदगांव

महिला मजदूर के घर से नगदी-गहने पार
28-Mar-2023 1:48 PM
महिला मजदूर के घर से नगदी-गहने पार

11 हजार नगद समेत कुल 50 हजार की चोरी

‘छत्तीसगढ़’  संवाददाता
राजनांदगांव, 28 मार्च।
खैरागढ़ के बल्देवपुर गांव में एक महिला मजदूर के घर 26-27 मार्च की दरम्यानी रात को अज्ञात चोरों ने नगद राशि समेत कुल 50 हजार रुपए की संपत्ति पार कर दी। महिला की शिकायत पर खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक बल्देवपुर की रहने वाली सोनाबाई साहू अपनी बेटी के साथ 26 मार्च की रात घर के एक कमरे में भोजन करने के बाद सोने चली गई। अगले दिन सुबह जब उसने मुख्य दरवाजा खोला तो देखा कि दूसरे कमरे का दरवाजा सामने से बंद था। अंदर जाकर सोनाबाई ने देखा तो कमरे में सामान बिखरे पड़े थे। वहीं पेटी का ताला टूटा हुआ था। पेटी की जांच करने पर 11 हजार नगद और लगभग 40 हजार की कीमत के सोने-जेवरात नहीं मिले। पीडि़त महिला ने बताया कि 26 मार्च की रात को गांव में एक शादी में शामिल होकर वह जब घर आने के बाद अपनी बेटी के साथ देवता कमरे में सोने चली गई। सुबह उठने पर अज्ञात चोर द्वारा घर में रखे सामान पार कर दिए गए। जिसमें प्रमुख रूप से एक जोड़ी सोने का खिनवा, एक चांदी का करधन, एक नग सोने का लॉकेट, एक नग चांदी का पायल, सोने की अंगूठी समेत कुल 50 हजार की चोरी की गई। खैरागढ़ पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news