दुर्ग

विधायक वोरा के आह्वान पर मुख्यमंत्री के लिए रखा गया धन्यवाद प्रस्ताव
28-Mar-2023 2:05 PM
विधायक वोरा के आह्वान पर मुख्यमंत्री के लिए रखा गया धन्यवाद प्रस्ताव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

दुर्ग, 28 मार्च।  नगर निगम के बजट पेश किए जाने की पूर्व संध्या पर कांग्रेस पार्षद दल की बैठक आहूत की गई थी। वरिष्ठ कांग्रेस विधायक एवं राज्य भंडारगृह निगम के अध्यक्ष अरुण वोरा के नेतृत्व में अपिव आयोग उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर धीरज बाकलीवाल, सभापति राजेश यादव, जिला अध्यक्ष गया पटेल एवं समस्त एमआईसी सदस्यों, पार्षदों व एल्डरमैनगणों की मौजूदगी में सम्पन्न हुई इस बैठक में सबसे पहले वोरा ने केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी की संसद सदस्यता रद्द किए जाने की एकतरफा कार्रवाई की जमकर आलोचना करते हुए कड़ी भर्त्सना की एवं बिना डरे जमीनी स्तर पर तानाशाही के खिलाफ संघर्ष करने का संकल्प पारित करने का प्रस्ताव दिया जिसे सभी कांग्रेसजनों ने दोनों हाथ उठा कर अपना समर्थन दिया।

विधायक वोरा ने उसके बाद शहर में लगातार अभूतपूर्व विकास कार्यों के लिए राशि देने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के लिए धन्यवाद ज्ञापित करने का सुखाव रखते हुए कहा कि 15 वर्षों के संघर्ष का परिणाम दुर्ग शहर को अब प्राप्त होने लगा है। भारतीय जनता पार्टी के दौरान विकास से अछूता दुर्ग शहर अब चहुमुखी विकास की ओर अग्रसर है जिसके पीछे मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का सबसे बड़ा योगदान है। जब जब शहर के विकास के लिए एवं जनकल्याणकारी कार्यों के लिए उनसे राशि मांगी गई है उन्होंने खुले मन से तत्काल राशि स्वीकृत की है। 64 करोड़ का मुख्यमार्ग उन्नयन, 100 करोड़ का पुलगांव अंडा मार्ग, 54 करोड़ से दुर्ग अंजोरा मार्ग, 16 करोड़ का ठगड़ा बांध पिकनिक स्पॉट, 11 करोड़ का जिला अस्पताल में सर्जिकल वार्ड, 23 करोड़ का क्रिटिकल केयर यूनिट, धन्वंतरि दवा दुकान , स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी एवं हिंदी स्कूल, कॉलेज सीएम ने शहर की जनभावनाओं के अनुरूप लगातार राशि जारी की है।अब जल्द ही शिवनाथ रिवर फ्रंट, लक्ष्मण झूला निर्माण भी प्रारंभ होगा। वोरा ने कहा कि भूपेश बघेल की कार्यशैली राज्य ही नहीं अपितु पूरे देश मे अनोखी है किसी मे अन्नदाताओं के आंसू पोंछने की हिम्मत नहीं जैसी हिम्मत भूपेश बघेल ने दिखाई है। धन्यवाद प्रस्ताव के साथ ही वोरा ने एकजुटता एवं अनुशासन की भी नसीहत दी। बैठक को अपिव उपाध्यक्ष आर एन वर्मा, महापौर, सभापति एवं जिला अध्यक्ष ने भी संबोधित किया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news