बेमेतरा

20 क्विंटल धान बेचने से होगा 10 हजार प्रति एकड़ का लाभ
28-Mar-2023 2:43 PM
20 क्विंटल धान बेचने से होगा 10 हजार प्रति एकड़ का लाभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 28 मार्च।
समर्थन मूल्य पर सत्र से 20 क्विंटल प्रति एकड धान खरीदी करने की सरकार के निर्णय के बाद आने वाले समय में होने धान खरीदी के दौरान जिले के 1 लाख 45 हजार से अधिक किसानो को प्रति एकड़ 10 हजार का अधिक लाभ होगा। जिले के धान खरीदी केंद्रों में वर्तमान में खरीदे गये धान से 30 फीसदी अधिक धान का आवक होगा।

जानकारी हो शासन स्तर पर लिये गये फैसले के बाद जिले के किसान अब आने वाले सत्र में होने वाले धान खरीदी के दौरान प्रति एकड़ 5 क्विंटल अधिक धान बेच संकेगे। चूंकि किसानो से सत्र के दौरान प्रति एकड़ 15 क्विंटल के अनुसार धान खरीदा गया था। सत्र 2022-23 के दौरान जिले के 150667 किसानों ने 183158 हेक्टेयर रकबा का फसल बेचने के लिए पंजीयन कराया था, जिसमें से प्रति एकड़ 15 क्विंटल की मान से जिले के 145351 किसानो नें अपने कुल 175115 हेक्टेयर रकबा का 647926 टन 72 क्विंटल धान 1322 करोड़ 49 लाख में बेचा था। नये फैसले के बाद जिले के किसानों से प्रति एकड 5 क्विंटल अधिक धान खरीदा जायेगा, जिससे किसानों को 132 करोड़ का अधिक आवक होगा साथ ही किसानों को उपज के बाद बचत धान को रखने व अन्य स्थानो पर खपाने की समस्या से मुक्ति मिलेगा।

जिले के धान बेचने वाले लधु व सीमांत किसान 124038, सीमांत किसानों का रकबा - 97009 हेक्टेयर, मात्रा 355188 टन, जिले के बड़े किसानो की संख्या 21313 किसान, बड़े किसानों का रकबा 78106 हेक्टेयर, मात्रा 292738 टन, जिले मेें धान बेचने वाले किसानों की संख्या - 145351, जिले में बेचे गये धान का रकबा - 175115 हेक्टेयर। जिले में बेचे गये धान की मांत्रा 647926 टन, जिले के सभी 123 खरीदी केंद्रों को अपनी क्षमता बढ़ानी होगी।

जिले के 123 धान खरीदी केन्द्रों में आने वाले समय में होने वाले प्रति एकड़ 20 क्विंटल के मान से धान खरीदी करने के लिए रख रखाव, स्टाक, बोरा, तौल, कार्यरत समेत सभी आवश्यकताओं को 30 फीसदी बढ़ाना होगा तब जाकर अनुमानित मात्रा में आने वाले धान की खरीदी हो सकेगा। इन सब पर समितियों का व्यय भी पूर्व की अपेक्षा अधिक होगा पर किसानों को मात्रा बढ़ाने का पूरा लाभ मिलेगा। वही कास्तकारी का लागत भी कम होगा।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news