गरियाबंद

भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में पहुंचे प्रभारी
28-Mar-2023 7:23 PM
भाजपा बूथ सशक्तिकरण अभियान में पहुंचे प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा राजिम, 28 मार्च। भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर प्रत्येक बूथों पर बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है। मंडल के सभी विस्तारक अपने-अपने शक्ति केंद्र में जाकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर शक्ति केंद्र को विस्तारित करने का कार्य कर रहे हैं।

भाजपा मंडल नवापारा के अंतर्गत हसदा शक्ति केंद्र पर रायपुर जिला (ग्रामीण) के प्रभारी प्रहलाद रजक व पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक बजाज पहुँचे। सबसे पहले प्रभारी व पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी के पितृ पुरुषों को नमन कर कार्यक्रम को गति दिए। प्रभारी रजक ने के कहा कि हम सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को मेरा बूथ सबसे मजबूत की तर्ज पर कार्य करते हुए अपने अपने बूथों को मजबूत बनाना है ।

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। इसमें बूथ स्तर से लेकर उच्च स्तर तक के प्रत्येक कार्यकर्ता को समान स्थान पर रखा गया है। सभी को बूथ पर निष्ठा पूर्वक कड़ी मेहनत के साथ काम करना है। संगठन के कार्यों से ही लीडर बनते हैं।  अशोक बजाज ने कहा कि बूथ संरचना की मजबूती ही जीत का आधार है। सरकार की योजनाओं को अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की जिम्मेदारी हम सभी लोगो की है। मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत के सपने को गति प्रदान करने के लिए हम सभी को अपने बूथ को मजबूत करना होगा।

युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन ने कहा कि संगठन के कार्यों से ही हमारे अंदर नेतृत्व क्षमता का विकास होता है, तथा प्रत्येक कार्यकर्ता का पहचान संगठन से ही है। आने वाले विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए हम सभी को आज से ही तैयारी शुरू करना है। उक्त बूथ सशक्तिकरण अभियान में जिला प्रभारी प्रह्लाद रजक, पूर्व अपैक्स बैंक अध्यक्ष अशोक बजाज, मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, वरिष्ठ नेता व्यास नारायण साहू युवा, भाजपा नेता किशोर देवांगन, रामअवतार बंजारे ,गुलशन साहू ,भागवत साहू ,चेतन साहू ,गजेंद्र साहू, कमल साहू ,कैलाश, राकेश, लोकेश, खेमचंद, रमाशंकर, शिशुपाल, नंदू, भगवानी, होला, युवराज, जितेंद्र, लेखु, लीलाराम, सुंदर किशुन, प्रकाश, जगदीश, बुधराम सुरेश एवं अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news