रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ माशिमं की पिछले दिनों हुईं 10-12 वीं बोर्ड परीक्षाओं का मूल्यांकन शुरू हो गया है। इसके लिए बोर्ड ने प्रदेश भर में 32 मूल्यांकन केंद्र बनाया है। रायपुर, राजनांदगांव बिलासपुर जैसे बड़े जिलों में 2-2 केंद्रों में उत्तर पुस्तिकाएं जांची जा रही है। 6 वीं से 11 की परीक्षाएं होने से मूल्यांकनकर्ताओं के कम आने के कारण फिलहाल गति धीमी है। अगले सप्ताह से मूल्यांकन कार्य में तेज़ी आने की संभावना है। इस वर्ष 44 हजार शिक्षक मूल्यांकन कार्य में लगाए गए हैं। जो 10 वीं परीक्षा में शामिल 3.46 लाख और 12 वीं के 3.33 लाख विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं जांचेंगे। मंडल ने पहले चरण के पर्चों की 80-90त्न उत्तर पुस्तिकाएं केंद्रों को भेज दिया है। 21 -28 मार्च तक के भेजे जा रहे हैं। मंडल ने 17 अप्रैल तक मूल्यांकन पूरा कर लेने का लक्ष्य रखा है। ताकि उसके बाद नतीजों की तैयारी की जा सके। इस बार भी के दूसरे सप्ताह में नतीजे घोषित किए जाएंगे।
मानदेय 12 साल बाद बढ़ा
इधर माशिमं ने परीक्षा कार्य करने वाले केंद्राध्यक्ष से लेकर सुरक्षा गार्ड तक के मानदेय में 25त्न की बढ़ोतरी कर दी है। इससे पहले 2011 में वृद्धि की गई थी। प्रदेश व्याख्याता संघ के अध्यक्ष, माशिमं में कार्यपालिका और वित्त समिति के सदस्य राकेश शर्मा 2012 से प्रयासरत रहे। मंडल ने उनके प्रस्ताव पर ही वृद्धि की गई। इस बढ़ोतरी से मंडल पर 1.64 करोड़ का भार आएगा। इसके मुताबिक केंद्राध्यक्ष को 137-150 रूपए, सहायक केंद्राध्यक्ष 113, पर्यवेक्षक 50, लिपिक 38,भृत्य और सुरक्षा गार्ड को 31-31 रूपए दिए जाएंगे।