कोण्डागांव

हड़ताली पंचायत सचिवों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ
29-Mar-2023 8:22 PM
हड़ताली पंचायत सचिवों ने किया सद्बुद्धि यज्ञ

कोंडागांव, 29 मार्च। जिला मुख्यालय कोण्डागांव के एनसीसी मैदान में 16 मार्च से प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ एक सूत्रीय मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हंै। अनिश्चितकालीन हड़ताल के तहत 29 मार्च को हड़ताल स्थल पर सुबह से भजन कीर्तन किया,  वहीं दोपहर बाद सरकार के सद्बुद्धि के लिए सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

पंचायत स्तर में कार्यरत सचिव प्रदेश पंचायत सचिव संघ छत्तीसगढ़ के बैनर तले अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं। हड़ताल का मंच 13वें दिन भक्तिमय दिखाई दिया। यहां हड़ताली पंचायत सचिव के द्वारा सुबह से भजन कीर्तन किया गया, वहीं दोपहर बाद सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन किया गया।

 इस अवसर पर पंचायत सचिव जिलाध्यक्ष मोहन भारद्वाज ने कहा कि, एक प्रकार से शासन को सद्बुद्धि मिले इसके लिए नवरात्रि पर्व के महाअष्टमी के अवसर पर पूरे प्रदेश में सद्बुद्धि हवन का आयोजन किया गया है। विगत 28 वर्षों से पंचायत सचिव शासकीयकरण की मांग करते आए हैं लेकिन मांगों को अब तक पूरा नहीं किया जा सका है। सरकार को सद्बुद्धि मिले, इस सरकार के जो मुखिया हैं उनको सद्बुद्धि प्राप्त हो भगवान उनको अच्छा आचरण दे।

 पंचायत सचिव 16 मार्च से पूरे प्रदेश के 146 विकास खंडों में अनवरत अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हुए हैं, आज अनिश्चितकालीन हड़ताल का तेरहवां दिन है। तेरह दिन में भी सरकार की ओर से कोई सकारात्मक पहल नहीं हुई है। जिसको लेकर हम पूरे प्रदेश में प्रदेश संगठन के निर्देश पर जिला संगठन के आव्हान में जिले के सभी ब्लॉकों में महाअष्टमी के पर्व में सरकार को सद्बुद्धि मिले, इसको लेकर हवन का आयोजन किया गया है।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news