कोण्डागांव

शिक्षिका मधु को महिला शिखर सम्मान
29-Mar-2023 8:25 PM
शिक्षिका मधु को महिला शिखर सम्मान

कोंडागांव, 29 मार्च। वर्ल्ड ब्राह्मण फेडरेशन छ.ग. एवं सर्व युवा ब्राह्मण परिषद छ.ग. द्वारा रायपुर में प्रदेश की विभिन्न विधा की 28 ख्यातिलब्ध विप्र महिला शक्तियों को नवरात्रि पर महिला शिखर सम्मान से स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं बुके प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कोंडागाँव जिले से प्रधानपाठक मधु तिवारी को शिक्षा व साहित्य में रचनात्मक योगदान  के लिए प्रदेश अध्यक्ष अरविन्द ओझा एवं महिला अध्यक्ष नमिता शर्मा  अतिथिगण  अनिता शर्मा- विधायक धरसीवां,  दीप्ति प्रमोद दुबे- वरिष्ठ समाजसेवी, सरिता आकाश दुबे- पार्षद ब्राम्हणपारा एवं सरिता तिवारी- प्राचार्यसोरिद के कर कमलों से सम्मनित किया गया। शिक्षा ,समाजसेवा, साहित्य लेखन महिला उत्थान, नशा मुक्ति आदि क्षेत्रों में छत्तीसगढ़ के सभी पांच संभागों से चयनित महिलाओं को भी इस अवसर पर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वाली महिलायें रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग, अम्बिकापुर, बलौदाबाजार, कोण्डागांव, रायगढ़, बेमेतरा, मुंगेली आदि सुदूर क्षेत्रों से पहुंची थीं. कार्यक्रम में नन्हे मुन्ने बच्चों में आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विप्र समाज व वर्ल्ड ब्राम्हण फेडरेशन युवा ब्रम्हण परिषद  से जुड़े सदस्य उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news