कोण्डागांव

तीरंदाजी में स्मिता को कांस्य पदक
29-Mar-2023 8:27 PM
तीरंदाजी में स्मिता को कांस्य पदक

कोंडागांव, 29 मार्च। तीरंदाजी प्रतियोगिता स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया एवं हिंदुस्तान एलमुनियम लिमिटेड के तत्वावधान में सुनाबेड़ा ओडिशा में 24 से 28 मार्च तक आयोजित किया गया था, जिसमें कोंडागांव की स्मिता महंता ने बालिका तीरंदाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया। 

स्मिता को कलेक्टर दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल, आईटीबीपी डीआईजी राणा युद्धवीर सिंह, जिला पंचायत सीईओ प्रेम प्रकाश शर्मा, सहायक आयुक्त मनोज केसरिया, जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल, वरिष्ठ खेल अधिकारी सुधा कुमार, जिला स्वास्थ्य अधिकारी आर के सिंह, मुख्य नगरपालिका अधिकारी दिनेश डे, कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास अधीक्षक रागिनी मरकाम एवं समस्त जिले के पीटीआई ने शुभकामनाएं दी।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news