कोण्डागांव

अमीन मेमन बने केशकाल विस के समन्वयक
29-Mar-2023 8:47 PM
अमीन मेमन बने केशकाल विस के समन्वयक

केशकाल, 29 मार्च। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को अब कुछ ही महीने शेष रह गए हैं। जिसके मद्देनजर कांग्रेस व भाजपा दोनों ही राजनीतिक दलों ने अपनी अपनी चुनावी तैयारियां शुरू कर दी हैं। एक ओर जहां भाजपा द्वारा बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं में पुन: ऊर्जा का प्रवाह करने के लिए बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है, वहीं कांग्रेस आलाकमान ने भी संगठन में समन्वय बनाने की रणनीति तैयार कर रही है। जिसके तहत प्रदेश के 10 अनुसूचित जाति व 29 अनुसूचित जनजाति सीटों पर कांग्रेस संगठन में जातिगत समीकरणों की समीक्षा के लिए 39 समन्वयकों की नियुक्ति की गई है। जिसमें केशकाल विधानसभा के लिए पीसीसी अल्पसंख्यक विभाग के प्रदेशाध्यक्ष व केशकाल नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमीन मेमन को नियुक्त किया गया है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव के.सी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई समन्वयकों की यह सूची छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए काफी अहम मानी जा रही है। 

बताया जा रहा है कि नवनियुक्त सभी समन्वयक अपने अपने विधानसभा में संगठन को मजबूती प्रदान करने का काम करेंगे। इसे चुनावी तैयारी की कड़ी भी माना जा सकता है। इन सीटों में दावेदार या विधायक का रिपोर्ट कार्ड तैयार करेंगे। जिस वर्ग से दावेदार हैं उनके उस वर्ग में सामाजिक पैठ, अन्य वर्ग के साथ सांजनस्यता के अलावा सर्व समाज की राय जानेंगे। प्रत्याशी तय किये जाने के पहले इन समन्वयकों की राय अहम होगी। इसके अलावा ये अन्य वर्ग के असंतुष्ट लोगों के साथ एससी-एसटी वर्ग के दावेदार या विधायकों के साथ समन्वय भी स्थापित करेंगे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news