रायपुर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 30 मार्च। दिल्ली, पंजाब में सत्तारूढ़ आप पार्टी ने मोदी हटाओ देश बचाओ का सोशल मीडिया कैंपेन शुरू किया है। इस नारे को फेसबुक ट्विटर अथवा व्हाट्सएप पर अधिक से अधिक संख्या में पोस्ट शेयर किया जा रहा है। पार्टी ने आम लोगों से कहा है कि व्यक्तिगत और अपने तमाम संगठन के कार्यकर्ताओं को भी मोटिवेट कीजिए कि वह लोग भी अपने-अपने फेसबुक, ट्विटर एवं सोशल मीडिया व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से इसकी ट्रेंडिंग शुरू कर दें।
बीती रात च्च्रायपुर शहर के साथ सभी राज्यों की राजधानी में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर्स लग चुके हैं। प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी मीडिया के समक्ष इस अभियान को शुरू किया। उन्होंने लोगों से कहा कि अपने सोशल मीडिया हैंडल से इस पूरी कैंपेन को शेयर करिए।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडीं, वरिष्ठ नेता सूरज उपाध्याय, जिला अध्यक्ष नंदन कुमार सिंह, जिला सचिव विजय कुमार झा ने पत्रकार वार्ता में बताया है कि देश के शहीदों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की कुर्बानी दी। उस देश में शिक्षा, स्वास्थ्य, बेरोजगारी, व देश की जनता के हितों के लिए कार्य करने की बजाय केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार लोकप्रिय नेताओं, प्रतिद्वंद्वियों को जेलों में बंद कर आपातकाल लागू कर तानाशाही कर रहे हैं।
देश के 18 राजनीतिक पार्टियों ने जेपीसी संयुक्त संसदीय समिति से लगातार हो रहे घटनाओं की जांच, अडानी, अंबानी की लूट, देश के करोड़ों कर्मचारियों की जमा राशि को एनएसडीएल कंपनी मुंबई द्वारा लूट लेने, की जांच की मांग कर रही है। लेकिन नरेंद्र मोदी दिन प्रतिदिन विरोधियों को निपटाने में लगे हैं। इसलिए आम आदमी पार्टी ने पूरे देश में मोदी हटाओ देश बचाओ का नारा बुलंद किया है। शहर के दीवारों में इन पोस्टरों को चिपकाया जा रहा है। आज के कार्यक्रम में मुन्ना बिसेन, पीएस पन्नू, के एस नायडू, राशिद खान, वीरेंद्र पवार, सीएल दुबे, विजयलक्ष्मी तिवारी, संतोष कुशवाहा एच हैदरी आदि शामिल थे।