मनेन्द्रगढ़-चिरिमिरी-भरतपुर

प्रतिज्ञा के साथ जल जन अभियान का शुभारंभ
30-Mar-2023 4:52 PM
प्रतिज्ञा के साथ जल जन अभियान का शुभारंभ

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मनेन्द्रगढ़, 30 मार्च।
ब्रह्माकुमारी संस्था की भूतपूर्व प्रशासिका एवं दुनिया की सर्वश्रेष्ठ स्थितप्रज्ञ मन दादी जानकी जी की तीसरी पुण्यतिथि पर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर उनकी स्मृति में ब्रह्माकुमारी द्वारा जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के संयुक्त तत्वावधान में प्रारंभ किए गए जल जन अभियान का भी शुभारंभ किया गया।

कार्यक्रम में मनेन्द्रगढ़ सेवा केंद्र की संचालिका ब्रह्माकुमारी माधुरी बहन ने अभियान के महत्व व उद्देश्य को स्पष्ट किया तथा इस अभियान में संस्था द्वारा आयोजित होने वाले अनुमानित कार्यक्रम के बारे में बताया। साथ ही सभी को जल प्रतिज्ञा भी कराई।
इस अवसर पर ग्रीनवेली के अध्यक्ष नरोत्तम शर्मा ने प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किया, ग्रीनवेली के सचिव इंजीनियर बसंत जायसवाल ने पर्यावरण सुरक्षा के लिए सभी का आह्वान किया। पर्यावरणविद् सतीश द्विवेदी  ने पर्यावरण सुरक्षा पर अपने विचार रखे साथ ही आरएसएस संघ जिला बौधिक प्रमुख नीरज अग्रवाल एवं पर्यावरणविद इंजीनियर प्रिंस केसरी भी उपस्थित रहे। सभी ने दादी को स्नेहपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की साथ ही संस्था के बगीचे में पंछियों के लिए जल व्यवस्था की शुरुवात की।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news