धमतरी

सिहावा शीतला शक्ति पीठ में राम जन्मोत्सव
30-Mar-2023 6:40 PM
सिहावा शीतला शक्ति पीठ में राम जन्मोत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 30 मार्च। शीतला शक्ति पीठ सिहावा में श्री राम जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि पूर्व शिक्षाविद जितेन्द्र वीर नाग, पूर्व प्राचार्य कल्प नाथ पांडे, एल्डरमेन भरत निर्मलकर ने किया, नरहरपुर की मानस मण्डली ने राम भक्ति से सराबोर भजनों से श्रद्धालुओं का मन मोहा। दिन के बारह बजते ही बड़ी संख्या में महिलाओं ने गायिका खेमिन निषाद के साथ सोहर गीत गाकर पलना में मर्यादा पुरुषोत्तम राम को झूला झुलाकर खूब थिरके।

शीतला समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार ने श्री राम जन्मोत्सव पर सभी को शुभकामनाएं देते हुए चैत्र नवरात्रि के सफलता के लिये सभी का आभार माना। आयोजन को सफल बनाने समिति के अध्यक्ष कैलाश पवार, संरक्षक कलम सिंह पवार, सचिव नेम सिंह बिशेन, नरेंद्र नाग, नारद निषाद, बुधेस्वर साहू, कोषाध्यक्ष गेंद लाल यादव, मंच संचालक तुकाराम साहू, गोरख शांडिल्य, गेंद लाल शाण्डिल्य पुजारी तुकाराम बेश, ज्ञान सागर पटेल, महेश शाण्डिल्य, बलदेव निषाद, राजकुमार निषाद, छबि ठाकुर, रवि ठाकुर, प्रकाश बैस, रामलाल नेताम, उत्तम साहू रामभरोस साहू,, सचिन भंसाली, गगन नाहटा, महेंद्र कौशल, कुँवर साहू, बबलू गुप्ता, मंशा राम साहू, जग्गू साहू, उदय राम साहू, मदन साहू, नरेश पटेल, टीकू ध्रुव, लोकेश पवार, संजय सारथी, सरस साहू, फडेन्द्र पवार, महेश साहू, लाल जी साहू, दशे लाल ध्रुव, किशन गजेंद्र, भरत लहरे, कृपा राम नेताम, राजेन्द्र पूरी गोश्वामी, महेंद्र साहू अभय नेताम, ध्रुव शाण्डिल्य, खिरभन शाण्डिल्य, शशि शाण्डिल्य, देवन बाई, सुन्दिरया साहू, चरणबति नेताम आदि का योगदान रहा।

शोभायात्रा में देव विग्रह झूमे

जोत ज्वारा विसर्जन में श्रद्धालुओं की भीड़ रही। महानवमी की सुबह सरोवर यात्रा प्रारंभ हुई। शीतला तालाब में ज्योत विसर्जित की गई। माता सेवा के साथ देव विग्रह झूमते रहे। महानवमी पर माता शीतला का विशेष श्रृंगार कर विधि विधान से पूजा अर्चना की गई।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news