दन्तेवाड़ा

रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब
30-Mar-2023 9:15 PM
रामनवमी पर निकाली शोभायात्रा, उमड़ा जनसैलाब

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
दंतेवाड़ा, 30 मार्च।
जिला मुख्यालय में सनातन हिंदू महासभा द्वारा गुरुवार को रामनवमी के मौके पर भव्य आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम भव्य बाइक रैली निकाली गई।, जिसमें बड़ी संख्या में बाइक चालकों ने हिस्सा लिया। इसके उपरांत राम रथ ने नगर में शोभायात्रा के तौर पर भ्रमण किया। जिसमें भगवान राम की मनमोहक झांकी सजाई गई थी। आयोजकों द्वारा डीजे संगीत की व्यवस्था की गई थी। डीजे की धुन पर युवक और युवतियां थिरक रहे थे। पूरा शहर भगवा रंग में सराबोर नजर आ रहा था।

व्यवस्था में लगे रहे जवान
इस दौरान पुलिस प्रशासन ने शांति व्यवस्था बनाए रखने बड़ी संख्या में जवानों की तैनाती की थी, जो यातायात को सुचारू बनाए हुए थे। वाहन चालकों की सुविधा का ध्यान रखा गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news