गरियाबंद

रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा
31-Mar-2023 3:05 PM
रामनवमी पर निकली भव्य शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 31 मार्च। राम नवमी के पावन पर्व पर ग्राम कोलियरी में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। सर्वप्रथम ग्राम वासियों व अतिथियों द्वारा राम मंदिर में पूजा अर्चना किया गया। पूरा गांव को रंगोली से सजाया गया था।इस भव्य शोभायात्रा में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए।

युवा भाजपा नेता देवांगन ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम श्री राम हम सभी के आदर्श हैं तथा हमें अपने जीवन में उनके आदर्शों को उतारना चाहिए। प्रभु श्री राम जी के जन्मोत्सव को हम सभी लोग रामनवमी पर्व के रूप में मना रहे हैं। देवांगन ने कहा कि प्रभु श्री राम विष्णु के अवतार है तथा रक्षा के देवता है। विष्णु जी के पृथ्वी पर नौ अवतार हुए है,इनमें से एक श्री राम  है। हम सभी लोगों को प्रभु श्री राम जी के जीवन दर्शन से सीखकर,हमारे जीवन को सफल बनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जिस घर में रामायण की प्रतिदिन आरती होती है ,उस घर पर श्री राम की कृपा सदैव रहती है ।प्रभु श्री राम ने हर जगह पर संयम, संकल्प, धैर्य, साहस और कम संसाधनों में जीने का उदाहरण प्रस्तुत किये हैं।

उक्त शोभायात्रा में युवा भाजपा नेता किशोर देवांगन, जनपद सदस्य कमला साहू, राजू यादव, पोखराज चक्रधारी, गजेंद्र चक्रधारी, मन्नू चक्रधारी, सचिन चक्रधारी, सुभीत पटेल, हेमकुमार, अभिनेष, वीरेंद्र यादव, टीजेश्वर चक्रधारी, सनत, त्रिलोचन गोपी एवं अनेकों ग्रामवासी शामिल थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news