राजनांदगांव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 31 मार्च। भगवान महावीर जन्म कल्याण महोत्सव का आयोजन कल एक अप्रैल से किया जा रहा है। चार दिवसीय आयोजन में विविध धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रम होंगे।
सकल श्री जैन संघ के अध्यक्ष मनोज बैद की अध्यक्षता में गत् दिनों हुई बैठक में भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव समिति का गठन किया गया। सर्वसम्मति से रमेश जैन को महोत्सव समिति का संयोजक बनाया गया है। महोत्सव समिति का उपाध्यक्ष सुशील छाजेड़, सचिव दीपक कोठारी, कोषाध्यक्ष राजेन्द्र बाफना और मंत्री रविकांत जैन को बनाया गया। एक से चार अप्रैल तक चलने वाले इस चार दिवसीय आयोजन की रूपरेखा बनाकर तैयारी शुरू कर दी गई है।
एक अप्रैल को जैन बगीचे के सामने दोपहर 12 बजे से अन्न दानम, दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक रामाधीन मार्ग स्थित तेरापंथ भवन के सामने शरबत वितरण किया जाएगा। दूसरे दिन 2 अप्रैल को दिगंबर जैन मंदिर गंज लाईन के सामने से सुबह 6 बजे से अहिंसा रन, दोपहर 01 बजे से शाम 5 बजे तक भारतीय जैन संघटना महिला मंडल द्वारा जैन बगीचे में महावीर जैन सिद्धांत एग्जीबेशन लगाया जाएगा। साथ ही दोपहर 12 से 4 बजे तक जैन स्थानक भवन बसंतपुर थाना के बाजू सदर बाजार से शरबत वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारी चल रही है।
आगामी 2 अप्रैल को महावीर विद्या आश्रम में शाम 4.30 बजे फल वितरण एवं मिष्ठान वितरण का आयोजन किया जाएगा। शाम 7.30 बजे से जैन बगीचे में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन इस दिन किया जाएगा। तीसरे दिन 3 अप्रैल को जीव दया यात्रा का आयोजन सुबह 6 बजे जैन बगीचे से रानीसागर, गुरूद्वारा, मानव मंदिर चौक से होते हुए वापस जैन बगीचे तक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक दिगंबर जैन मंदिर गंज लाईन में शरबत का वितरण किया जाएगा। शाम 7.30 बजे से जैन बगीचे में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
मीडिया प्रभारी आकाश चोपड़ा एवं रोमिल गोलछा ने बताया कि महोत्सव के अंतिम दिन सुबह 6 बजे से जैन बगीचे से समस्त संघों द्वारा प्रभातफेरी निकाली जाएगी। इसके बाद सुबह 9 बजे श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर के सामने से बरगोड निकाला जाएगा, जो नगर भ्रमण करते हुए वापस जैन मंदिर पहुंचकर संपन्न होगा।
इसी दिन यहां उदयाचल प्रांगण में सुबह 10.30 बजे से रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा और सुबह 11 बजे यहां पंछियों के लिए छत पर रखने के लिए सकोरा और अनाज वितरण किया जाएगा। रात्रि 8.30 बजे से श्री पाश्र्वनाथ जैन मंदिर के समस्त स्भक्ति मंडलियों द्वारा भक्ति गीतों की प्रस्तुति की जाएगी तथा 108 दीये की आरती की जाएगी।