राजनांदगांव

गोबर पेंट निर्माण से महिला समूह का आर्थिक सुटृढ़ीकरण- हेमा
08-Apr-2023 3:45 PM
गोबर पेंट निर्माण से महिला समूह का आर्थिक सुटृढ़ीकरण- हेमा

महापौर ने किया गोबर पेंट यूनिट का लोकार्पण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अप्रैल।
नगर निगम द्वारा बैगापारा लखोली में एसएलआरएम सेंटर के पास गोबर पेंट यूनिट स्थापित किया गया है। गोबर पेंट यूनिट के लोकार्पण अवसर पर महापौर हेमा सुदेश देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की सोच है कि गांव का प्रत्येक व्यक्ति एवं महिला समुख आत्मनिर्भर बने, सोच अनुरूप उन्होंने गोबर खरीदी एवं खाद निर्माण योजना प्रारंभ की। जिसका अच्छा प्रतिसाद मिला और लोग आर्थिक रूप से सम्पन्न हो रहे है। इसी कड़ी में शासन द्वारा गोबर से पेंट बनाने की योजना लाई, गोबर से पेंट बनाने से जहां ग्रामीण अर्थ व्यवस्था सुदृढ़ होगी। वहीं महिला समूह आत्मनिर्भर की ओर अग्रसर होगी। इसके अलावा पर्यावरण संरक्षण में भी सहायता मिलेगी।

महापौर देशमुख ने कहा कि नगर निगम द्वारा स्थापित प्राकृतिक गोबर पेंट यूनिट का संचालन महिला समूह द्वारा किया जाएगा। गोबर पेंट का उत्पादन होने के पश्चात शासकीय विद्यालयों, छात्रावासों एवं कार्यालयों, शासकीय भवनों, के रंग-रोगन में इसका उपयोग किया जायेगा। गोबर पेंट का उपयोग होने पर केमिकल पेंट से मुक्ति मिलेगी। जिससे उससे होने वाले नुकसान से भी बचा जाएगा। उन्होंने बताया कि उत्पादकता के आधार पर नागरिकों से भी गोबर पेंट उपयोग कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग करने अपील की जाएगी।

इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष हरिनारायण पप्पू धकेता, भागचंद साहू, दुलारीबाई साहू, राजा तिवारी, मनीष साहू, महेश साहू, कार्यपालन अभियंता यूके रामटेके, उप अभियंता पिंकी खाती आ िउपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news