राजनांदगांव

भाजपा ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस
08-Apr-2023 3:48 PM
भाजपा ने मनाया 44 वां स्थापना दिवस

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजनांदगांव, 8 अप्रैल।
भाजपा का 44वां स्थापना दिवस शुक्रवार को जिले के सभी 4 विधानसभा के सभी शक्ति केंद्रों एवं सभी बूथों में मनाया गया। शहर का कार्यक्रम जिला भाजपा कार्यालय में उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी के युगपुरूष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, अटल बिहारी वाजपेई की तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके बताए गए सिद्धांतों पर चलकर राष्ट्र सेवा करने का संकल्प भी कार्यकर्ताओं ने लिया।

मीडिया सेल के अनुसार सुबह 9 बजे भाजपा कार्यालय में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, खूबचंद पारख व जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल के मार्गदर्शन में पार्टी का ध्वज फहराया गया। तत्पश्चात पं. शिव कुमार शास्त्री की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया। शहर अध्यक्ष तरुण लहरवानी व अतुल रायजादा ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कार्यकर्ताओं को दिया गया संदेश भाजपा कार्यालय में बड़ी स्क्रीन पर देखा एवं सुना गया और उनके प्रेरणादाई उद्बोधन से कार्यकर्ताओं में जोश एवं उत्साह भर गया तथा आने वाले चुनाव में कार्यकर्ताओं ने मोदी से जनता की सेवा का मंत्र प्राप्त किया।

कार्यक्रम में पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता खूबचंद पारख, सुरेश एच लाल, संतोष अग्रवाल, जिला भाजपा अध्यक्ष रमेश पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष गीता साहू, राजेंद्र गोलछा, नीलू शर्मा, तरुण लहरवानी, राधेश्याम गुप्ता, रेखा मेश्राम, पारुल जैन, नरेश बैद पतली, प्रकाश सांखला, मधु बेद, अरुण शुक्ला, जय शर्मा, गिन्नी चावला, आशीष गोलछा, हकीम खान, सोनल दतिया, भंडारी अशोक ठाकुर, योगेश खत्री, प्रखर श्रीवास्तव, प्रकाश वैद्य, मलखान कोसरे, दामू भूतड़ा, लक्ष्मण यादव, रविंद्र सिंह, जमुनादेवी साहू, आभा श्रीवास्तव, राजेशवरी साहू, गीता साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

सेवा ही संगठन पर भाजपा करती है भरोसा
पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते कहा कि भाजपा पार्टी सेवा ही संगठन पर भरोसा करती है, इसलिए 6 से 14 अप्रैल तक सामाजिक न्याय सप्ताह योजना के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन देशभर में किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव भाजपा को प्राप्त हो चुका है।

जिसका गर्व भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ता को होता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आने वाले विधानसभा चुनाव में जुट जाने का आह्वान भी किया।
 

अन्य पोस्ट

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news