दन्तेवाड़ा

प्रवचन व मधुर संकीर्तन के सातवें दिन निकली शोभायात्रा
15-Apr-2023 10:02 PM
प्रवचन व मधुर संकीर्तन के सातवें दिन निकली शोभायात्रा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
बचेली, 15 अप्रैल।
नगर में वृंदावन वासिनी श्रीश्वरी देवी के मुखारविंद से चल रहे दार्शनिक प्रवचन व मधुर संकीर्तन के सातवें दिन शुक्रवार को शोभायात्रा निकाली गई।

शोभायात्रा हॉकी मैदान से निकलकर श्रमवीर चौक होते हुए हाईटेक कॉलोनी, गुरू घासीदास चौक, घड़ी चौक, मेन मार्केट, हनुमान मंदिर गौरव पथ होते हुए सुभाषनगर से वापस अपोलो अस्पताल चौक, राजीव गांधी चौक होते हुए हॉकी मैदान में समाप्त हुई। 

इस शोभायात्रा में राधे-राधे व अन्य भक्तिमयगीतों के साथ बड़ी संख्या में भक्त शामिल हुए। हॉकी मैदान में 8 अप्रैल से प्रवचन व संकीर्तन का आयोजन हो रहा है जो कि 22 अप्रैल तक चलेगा। जिसमें जगदगुरू श्री कृपालु जी महाराज की प्रचारिका वंृदावन वासिनी परमपूज्या सुश्री श्रीश्वरी देवजी द्वारा दिव्य सत्संग प्रदान किया जा रहा है। जिसमें मानव देह का महत्व, जीव का परम-चरम लक्ष्य, ईश्वर का स्वरूप, संसार का वास्तविक स्वरूप् अन्य विषयों पर प्रवचन दिया जा रहा है जिसे सुनने सैकड़ों की संख्या में नगर के भक्त हॉकी मैदान पहुंच रहे हंै।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news