कांकेर

सर्व ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती
23-Apr-2023 12:57 PM
सर्व ब्राह्मण समाज ने धूमधाम से मनाई परशुराम जयंती

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

केशकाल, 22 अप्रैल। सर्व ब्राह्मण समाज के द्वारा विप्र भवन में हर्षोल्लास के साथ भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम समाज के पदाधिकारियों व वरिष्ठ जनों के द्वारा भगवान परशुराम की छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित करते हुए माल्यार्पण कर पूजा की गई।

 इसके पश्चात भक्तों के द्वारा भगवान की भव्य आरती भी की गई,  वहीं उज्ज्वल उपाध्याय व आराध्या अग्निहोत्री भगवान परशुरामजी के अवतार स्वरूप में नजर आए। अंत में समाज के सभी लोगों के लिए विप्र भवन में भंडारा प्रसादी का आयोजन भी किया गया।

 इस दौरान भगवान परशुराम जन्मोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए सर्व ब्राह्मण समाज की जिलाध्यक्ष रश्मि अग्निहोत्री ने कहा कि आप सभी के सहयोग से आज का यह कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है। भविष्य में भी इसी तरह समाज के लोगों को एकजुट होकर समाज के विकास और उत्थान में अपनी सहभागिता निभाने की आवश्यकता है।

 केशकाल तहसीलदार आशुतोष शर्मा ने समाज को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी समाज के विकास के लिए सर्वप्रथम समाज में एकता होनी आवश्यक है। हमें प्रयास करना है कि हमेशा तन, मन और धन लगाकर अपने समाज का उत्तरोत्तर विकास करें। साथ ही सदैव भगवान परशुरामजी जी के आदर्शों का पालन करते हुए उनके बताए मार्गों पर चलें।

इस दौरान समाज के वरिष्ठजनों में विजय अग्निहोत्री, बसंत अग्निहोत्री, प्रकाश उपाध्याय, नितेश अग्निहोत्री, मृत्युंजय पाणिग्रही, दुर्गेश जोशी, अरुण अग्निहोत्री, नीरज अग्निहोत्री समेत समाज के बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे मौजूद रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news