गरियाबंद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
गरियाबंद, 22 मई। छत्तीसगढ़ डड़सेना सिन्हा कलार समाज का प्रदेश स्तरीय बैठक रविवार को रायपुर के डंगनिया स्थित सिन्हा समाज भवन में संपन्न हुआ। बैठक में युवा मंच सहित प्रदेश एवं जिला के सभी प्रकोष्ठों की घोषणा की गई। जिसमें सिन्हा समाज जिला अध्यक्ष अवध राम सिन्हा, युवा मंच प्रदेश अध्यक्ष डागेश्वर सिन्हा, प्रदेश महामंत्री तेखन सिन्हा के अनुशंसा पर प्रदेश अध्यक्ष युवराज सिन्हा ने पुन: वंशगोपाल सिन्हा को गरियाबंद युवा मंच का जिला अध्यक्ष बनाने कि घोषणा की।
ज्ञात हो कि सभी प्रकोष्ठों का शपथ ग्रहण राजनांदगांव में 28 मई को शपथग्रहण समारोह रखा गया है जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री भुपेश बघेल, कैबिनेट मंत्री ताम्रध्वज साहू, पुर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह के उपस्थिति नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह सम्पन्न किया जाएगा।
वंशगोपाल सिन्हा के पुन: जिलाध्यक्ष बनने पर कार्यक्रम में उपस्थित जिला अध्यक्ष अवध सिन्हा, मंत्री डायमंड सिन्हा, निर्वाचन अधिकारी विजय सिन्हा, मण्डलेश्वर ओमप्रकाश सिन्हा, राजेंद्र सिन्हा,कमल सिन्हा चेतन सिन्हा हुकुम सिन्हा, जोजन सिन्हा, तुलसीराम सिन्हा ने बधाई दी है।