गरियाबंद

भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान
22-May-2023 3:22 PM
भाजपा का चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
राजिम, 22 मई।
प्रदेशभर में भाजपा चलबो गौठान खोलबो पोल अभियान चला रही है। जिसके तहत गौठानों में भाजपा कार्यकर्ता दस्तक दे रहे हैं। जहां गौठानों में कांग्रेस सरकार की भ्रष्टाचार की पोल खोल रहे हैं। 

भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के आह्वान पर राजिम विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरवई, धमनी, अरंड एवं रावड़ में भाजपा कार्यकर्ता गौठान का निरीक्षण करने पहुंचे। जहां भाजपाईयों ने गौठाने के अव्यवस्था व भ्रष्टाचार को उजागर किया। 

वहीं गौठान में कार्यरत महिला समूह की बहनें अपने वेतन से पुरी तरह असंतुष्ट नजर आई। 
इस अवसर पर संभाग प्रभारी संदीप शर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष रामकुमार साहू, मंडल अध्यक्ष कमल सिन्हा, महामंत्री धर्मेन्द्र ध्रुव, उपाध्यक्ष द्वय नीलेश्वरी साहू व मधु नत्थानी, मंडल मंत्री नारायण साहू, खुशी साहू, किसान मोर्चा महामंत्री ज्ञानानंद साहू, भाजयुमो जिला सोशल मीडिया सह प्रभारी लिकेश्वर साहू, अश्वनी साहू, मंडल सोशल मीडिया प्रभारी अजय पटेल, कार्यकारिणी सदस्य दिनेश साहू आदि भाजपा कार्यकर्ता के साथ सरपंच गण भी उपस्थित थे।


गाय के नाम पर भ्रष्टाचार-अग्रवाल

भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य श्याम अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ की जनता से किए गए सारे वादे भूल कर केवल घोटालों को संरक्षण देने में लगे हुए हैं। राज्य की माताओं, बहनों, बेटियों से शराबबंदी का वादा किया गया था और सरकार बनने के बाद साढ़े चार वर्ष बीतने पर भी शराबबंदी का फैसला नहीं ले पा रहे हैं। 

श्री अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में छत्तीसगढ़ की जनता भयभीत है, कानून-व्यवस्था हाशिये पर है। राज्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। अभी तक शराब घोटाले के अलावा गौठान घोटाला, गोबर घोटाला, कोयला घोटाला, चावल घोटाला, तबादला घोटाला समेत प्रदेश के हर तरह के संसाधनों की लूट इस सरकार ने मचा रखी है। 

श्याम अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी योजना को लेकर देश के लिए मॉडल बनाने के नाम पर ढिंढोरा पीट रही है, लेकिन उसकी जमीनी हकीकत कुछ और ब्यां कर रही हैं। उन्होंने कहा कि कई गौठानों में कोई गाय नहीं है, वहां न चारा है न पानी है। गौमाता के नाम पर राज्य सरकार अपनी पीठ थपथपा रही है। जबकि गौठान निर्माण के नाम पर लाखों का बंदरबांट किया गया है। गौठान निर्माण में केंद्र सरकार की राशि का दुरुपयोग किया गया है।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news