गरियाबंद

कांग्रेसियों ने मनाई राजीव की पुण्यतिथि
22-May-2023 3:42 PM
कांग्रेसियों ने मनाई  राजीव की पुण्यतिथि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 22 मई।
ब्लॉक कांग्रेस कमेटी एवं कांग्रेस सेवादल द्वारा संयुक्त रूप से भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। रायपुर रोड गुलाब गार्डन के पास स्थिति स्व. गांधी के मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। 

उपस्थित कांग्रेसियों ने स्व. राजीव गांधी के व्यक्तित्व व कृतित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि स्व. गांधी ने देश को एक नई दिशा दी थी। उन्होंने देश में कई सकारात्मक बदलाव किए थे। उन्होंने नागरिकों के बीच एक आशा का संचार किया था और भारत को विश्व के अग्रणी देशों में स्थापित किया।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष धनराज मध्यानी, नपा उपाध्यक्ष चतुर सिंग जगत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ शर्मा, ब्लॉक महामंत्री राजा चावला, घनश्याम साहू, मेघनाथ साहू, टिकेश गिलहरे, बीरबल सिंह बंजारा, शाहिद रजा, रामकुमार शर्मा, आशीष दीवान, अजय साहू, फागूराम देवांगन, माखन निषाद, अमर सिंह चक्रधारी, देवा सोना, प्रभात जगत, पुरुषोत्तम जगत, आकाश सोना, रमन जगत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।
 

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news