सरगुजा

दूसरे जिले के रेत और कोयले का अवैध परिवहन फर्जी रॉयल्टी से होने का आरोप
22-May-2023 8:52 PM
दूसरे जिले के रेत और कोयले का अवैध परिवहन फर्जी रॉयल्टी से होने का आरोप

भाजयुमो ने खनिज कार्यालय का घेराव कर किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 22 मई।
सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा अंबिकापुर मंडल के द्वारा अध्यक्ष निशांत सिंह के नेतृत्व में अवैध उत्खनन और भ्रष्टाचार को लेकर खनिज विभाग कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया गया।

भाजयुमो ने आरोप लगाया कि  सरगुजा जिले में दूसरे जिला के बालू और कोयले की अवैध परिवहन फर्जी रॉयल्टी के आधार पर हो रहा है, इसके अलावा अंबिकापुर से सटे खनिज एवं पहाड़ी क्षेत्र जहां प्रचुर मात्रा में मुरम और पत्थर हैं ऐसे गाड़ाघाट, सोनपुर, परसा, डिगमा अजीरमा जैसे इलाकों में धड़ल्ले खनिज विभाग के मिलीभगत से  खुदाई और अवैध परिवहन हो रहा है और जो मुनाफा हो रहा है, उसमें बंदरबांट किया जा रहा है।

भारतीय जनता युवा मोर्चा ने जिला खनिज अधिकारी सनत कुमार साहू को आगाह कराया है कि यदि 7 दिन के भीतर व्यवस्था नहीं सुधरती है तो अगर खनिज विभाग में कोई गड़बड़ी होती है और छत्तीसगढ़ राजस्व को नुकसान होता है उसकी जिम्मेदारी केवल केवल जिला खनिज अधिकारी की होगी। 

भाजयुमो जिला अधिकारी के खिलाफ कलेक्टोरेट का घेराव करते हुए कलेक्टर  से खनिज अधिकारी के ऊपर एफआईआर करने की मांग करेगी। जिस अधिकारी की मिलीभगत से सरगुजा की खनिज संपदा नष्ट हो  रही है जिसने खनिज संपदा को माफियाओं के हाथ में सौंप दिया है।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से निश्चल प्रताप सिंह , भाजयुमो के जिला महामंत्री एवं मंडल के प्रभारी संजीव वर्मा, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य निशांत सिंह ,मार्कंडेय तिवारी, सक्षम गुप्ता,नगर महामंत्री विकास गुप्ता उपाध्यक्ष शानू कश्यप,अनीश सिंह,मंत्री वीर सोनी,अनुराग शुक्ला सत्यम साहू,अभिमन्यु श्रीवास्तव,आशीष अग्रवाल,अंशुल अग्रहरी, अभिषेक सिंह, राहुल मंडल,नीरज दुबे,जय सिंह तरुण सिंह आदि उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news