गरियाबंद

नवापारा भाजपा कार्यकर्ताओं का चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान
24-May-2023 3:31 PM
नवापारा भाजपा कार्यकर्ताओं का चलबो गौठान-खोलबो पोल अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नवापारा-राजिम, 24 मई। प्रदेश भाजपा के आह्वान पर चलबो गौठान - खोलबो पोल अभियान नवापारा भाजपा मण्डल अंतर्गत जोर शोर से जारी है। भाजपा कार्यकर्ता समीपस्थ गाँव छांटा, सोंठ, परसदा, मंदलोर व नवागांव (ल) का निरिक्षण कर वहां की व्यवस्थाओ का जायजा लिया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व क़ृषि मंत्री चन्द्रशेखर साहू एवं कार्यक्रम प्रभारी राजीव अग्रवाल उपस्थित हुए। इस दौरान पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार की महत्वकांक्षी योजना नरवा, गरुवा, घूरवा, बारी पूरी तरह से विफल साबित हो रही है। सरकार गौठान के नाम पर और उनकी देखरेख के नाम पर एक बहुत बड़ा घोटाला किया है। जिसकी जाँच की जरुरत है। उन्होंने कहा कि प्रदेश भाजपा की इस मुहीम से कांग्रेस सरकार पूरी तरह से घबरा गई है और अब पुलिस को भाजपा कार्यकर्ताओं को पीछे लगा दी है। श्री साहू ने कहा कि भाजपा गौठानों की जांच कर रिपोर्ट पार्टी के उच्चाधिकारियों को सौंपेंगे और बताएँगे की किस तरफ से भ्रष्टाचार अभनपुर क्षेत्र अंतर्गत इन गाँव में हुआ है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि गौठान के नाम पर कांग्रेस का भ्रष्टाचार जारी है। भाजपा के चलबो गौठान, खोलबो पोल के अभियान से इतना भयभीत हो गए है कि कुछ गाँव के गौठान मे तों ताला लगा दिया गया था और गौठान समिति के अध्यक्ष, सरपंच किसी ने फोन उठाना तक उचित नहीं समझा। छांटा गाँव में तों गौठान का निर्माण ही नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि सरपंच का साफ कहना है कि इस गौठान योजना के लिए उन्हें सरकार द्वारा कोई मद नहीं दिया जाता। केवल मनरेगा, 14वां व 15वां वित्त आयोग का पैसा लगाने को कहते है, जो अनुचित है। ग्रामीणों का पैसा वे इस योजना में लगाकर उनके साथ विश्वासघात नहीं करना चाहते है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि पांच गाँव में नवागांव (ल) व छांटा को छोडक़र किसी भी गाँव मे व्यवस्था ठीक नहीं है। वहीं गोबर खरीदी बिक्री मे कोई पारदर्शिता नहीं है। पंजीकृत गौ मालको की संख्या समझ से परे है। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, जिला मंत्री परदेशी राम साहू,  विजय गोयल,  किशोर देवांगन,  दयालु राम गाड़ा, मंडल महामंत्री नवल साहू, अनुसूचित जनजाति मोर्चा से योगेंद्र ध्रुव, जनपद सदस्य कमलनारायण साहू, सोंठ सरपंच सेवाराम यादव, भाजयुमो अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा, प्रसन्न शर्मा, मयाराम साहू, भूपेंद्र सोनी, धीरज साहू, प्रितेश साहू, भूषण सोना, वीरेंद्र साहू, शुभम सिंह आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news