सरगुजा

जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर ने पुहपुटरा और कुंवरपुर गौठान का किया निरीक्षण
24-May-2023 8:04 PM
जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर ने पुहपुटरा और कुंवरपुर गौठान का किया निरीक्षण

समूह की महिलाओं से ली जानकारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
अम्बिकापुर, 24 मई।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने लखनपुर के पुहपुटरा और कुंवरपुर गौठान का निरीक्षण किया। स्व सहायता समूह की महिलाओं से उनकी आमदनी, काम के घण्टे और नए परियोजनाओं की जानकरी ली।

 युवक कांग्रेस के प्रदेश व्यापी कार्यक्रम मोर गौठान-मोर अभिमान के तहत युंका कायकर्ता गौठानों में उपलब्ध सुविधाओ का अवलोकन कर रहे हैं । सरगुज़ा में इसकी शुरुआत लखनपुर के गौठानो से हुई। जिपं उपाध्यक्ष आदित्येश्वर शरण सिंह देव ने ग्राम पुहपुटरा के गौठान में रीपा के तहत शुरू किए गए रेशम धागाकरण यूनिट का निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से रेशम कीट की उपलब्धता और तैयार माल बेचने हेतु बाजार के सम्बंध में जानकारी ली।  महिलाओं ने बताया प्रशिक्षण के शुरुआती दिनों में कुछ दिक्कत आयी थी। 

अब सब बेहतर है। यहां 10-10 के समूह में 40 महिलाएं रेशम के ककून से धागा बनाने का प्रशिक्षण ले रही हैं। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं हेतु ऑटोमेटिक बेकरी प्लांट का उद्घाटन किया। पुहपुटरा गोठान में वर्मी कम्पोस्ट के माध्यम से महिलाएं विगत एक साल में करीब 90 हजार की आमदनी की है। कुंवरपुर गोठान में स्क्रीन प्रिंटिंग, वर्मी कम्पोस्ट के साथ नेपियर घास की खेती भी की जाती है। 

युवक कांग्रेस जिला अध्यक्ष विकल झा ने गौठान को ग्रामीण औधोगिक पार्क के रूप में विकसित कर ग्रमीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोडऩे की शासन की योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।

 इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश गुप्ता, विक्रमादित्य सिंहदेव, कृपा गुप्ता, अमित सिंह देव,रण विजय सिंह देव,आशीष वर्मा, शैलेन्द्र गुप्ता, वीरेंद्र सिंहदेव, शराफत अली, गप्पू, मुकेश सिंह, नीतीश चौरसिया, रजनीश सिंह, प्रितिका विश्वकर्मा, विकास केशरी, जगरोपन, अविनाश, सुजीत गुप्ता, सतेंद्र राय,भानू राजवाड़े, मिथुन सिंह, कुंजल, समयलाल, आकाश यादव, संजर नवाज़, आदि उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news