गरियाबंद

भाजपा की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर बनी रूपरेखा
25-May-2023 2:43 PM
भाजपा की बैठक में कार्यक्रमों को लेकर बनी रूपरेखा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नवापारा-राजिम, 25 मई।
भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल का विशेष बैठक ग्राम सारखी के सारखेश्वर धाम मंदिर परिसर में कांवरिया भवन में रखा गया। बैठक के दौरान 30 मई से 30 जून तक के कार्यक्रमों का रूपरेखा तैयार किया है। साथ ही मंडल के कार्य समिति एवं मोर्चा का समीक्षा किया गया। 

कार्यक्रम में प्रमुख रूप भाजपा प्रदेश उपाध्यक्षलक्ष्मी वर्मा, प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू, आरंग विधानसभा के पूर्व विधायक संजय ढिढी, अभनपुर विधानसभा के प्रभारी ओमप्रकाश चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष संतोष शुक्ला, मंडल प्रभारी छोटे लाल सोनकर, मंडल अध्यक्ष पारसमणि साहू, जिला संयोजक राघवेंद्र साहू, महामंत्री नेहरू लाल साहू, माधव प्रसाद मिरी, बिहारी साहू, डॉक्टर मनीष साहू, भेखराम साहू, अनिल साहू, खेलू राम साहू, चंद्रकांत सोनकर, लोकनाथ साहू, प्रकाश नामदेव, जानकी साहू, कल्पना साहू, धनेश सोनकर, नरोत्तम साहू, बैसाखू राम साहू, महेंद्र ठाकुर, मानसिंह साहू, टेटकूराम विश्वकर्मा, गीतेश सेन, मुकेश बंजारे, चोवाराम शर्मा, प्रेमनारायण निषाद, कृष्ण कुमार कुंभकार सहित भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक प्रभारी, सहसंयोजक बूथ अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित थे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news