सरगुजा

किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने अमेरा धान खरीदी केंद्र का किया निरीक्षण
25-May-2023 9:20 PM
किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष  ने अमेरा धान खरीदी केंद्र  का किया निरीक्षण

लखनपुर, 25 मई। किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित सिंह देव ने गुरुवार को अमेरा लहपटरा धान खरीदी केंद्र का औचक निरीक्षण कर कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

जिलाध्यक्ष ने समिति के प्रबंधक और कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि कोई भी किसानों को किसी भी प्रकार की कोई भी परेशानी न हो उसका विशेष ध्यान रखें। साथ ही साथ उन्होंने कर्मचारियों को सुबह 10 बजे तक समिति में पहुँचने के निर्देश दिए। साथ ही साथ कहा कि किसी किसान का कर्ज दिख रहा हो और उस किसान को इस बारे में नही मालूम है तो तुरंत लखनपुर थाने में एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए।

इस दौरान वहां किसान कांग्रेस संगठन महामंत्री सतेंद्र रॉय, किसान कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष रामसुजान द्विवेदी, किसान कांग्रेस जिला मीडिया प्रभारी मकसूद हुसैन, सहित काफी संख्या में किसान समिति के कर्मचारी उपस्थित रहे।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news