सरगुजा

केंद्र की नित नई योजनाओं के लाभों से किसान हुए संपन्न-पवन
25-May-2023 9:21 PM
केंद्र की नित नई योजनाओं के लाभों  से किसान हुए संपन्न-पवन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता 
अंबिकापुर, 25 मई।
भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ किसान मोर्चा की सरगुजा संभाग की बैठक अम्बिकापुर में सम्पन्न हुई। इस संभागीय बैठक में भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू उपस्थित हुए।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में 2003 से 2018 तक पन्द्रह वर्षों में भाजपा सरकार प्रदेश के अन्नदाताओं के लिए विभिन्न प्रकारों के योजनाएं चलाई,उनके विकास के बारे में उनके जीवन के बारे में सोचते हुए कार्य किया था, पर आज की कांग्रेस की भूपेश बघेल सरकार पूर्व की कई योजनाओं से किसान भाइयों को वंचित कर रखा है। प्रदेश के किसान भाइयों को सिंचाई पम्प जैसे गंभीर संसाधनों से भी वंचित किया। प्रदेश की कांग्रेस सरकार झूठ की नींव पर खड़ी है, इस सरकार ने सभी वर्गों को छला है। विश्व के सबसे ताकतवर नेता नरेन्द्र मोदी के केंद्र द्वारा नित नई योजनाओं से उत्साहित हैं।
जब राज्य में कॉंग्रेस की सरकार बनी तो उन्होंने कहा था कि हम 2500 सौ रुपये पर धान खरीदी करेंगे, जबकि 2018 -19 में प्रदेश में नई सरकार बनी, उस समय राज्य में समर्थन मूल्य 1800 सौ से ऊपर था और आज 2023 में धान का समर्थन मूल्य 2060 के आसपास है, फिर भूपेश बघेल सरकार ऐसे में कहा 2500 रुपये में धान खरीदी कर रही है,जबकि केंद्र सरकार राज्य के माध्यम से धान खरीदी करती है जिसमें जितना समर्थन मूल्य का पैसा होता है, वह केंद्र सरकार उपलब्ध कराती है।

किसान मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन साहू संभाग की सभी जिलों की समीक्षा की, साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों जैसे किसान चौपाल एवं केंद्र की नरेन्द्र मोदी की 9 वर्ष पूर्ण होने पर महासंपर्क अभियान कार्यक्रमों के विषय पर अपना मार्गदर्शन रखा।  बैठक में संभाग प्रभारी किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष टीकाराम पटेल ने भी राज्य की भूपेश बघेल सरकार को आड़े हाथों लिया।

 किसान मोर्चा संभाग के सह प्रभारी एवं किसान मोर्चा प्रदेश के मंत्री अनिल अग्रवाल ने कहा-आज अगर प्रदेश के किसान भाई कुछ हद तक खुशहाल दिखाई पड़ती है तो वह भाजपा सरकारो के कार्यों से प्रभावित होकर दिखते है। देश में 70 वर्षों तक कांग्रेस सरकार राज की पर किसानों के लिए क्या किया और भाजपा सरकार उनके लिए क्या की है यह आज तुलना करने की आवश्यकता है। आज केंद्र की मोदी सरकार ने कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक को भी बड़े पैमाने में बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-नाम पोर्टल पर 1.75 करोड़ से अधिक किसान और 2.44 लाख व्यापारी पंजीकृत हो चुके हैं। पूरे देशभर में ई-नाम मंडियों के माध्यम से किसानों के बाजार तक पहुंच बढ़ चुकी है।

देश के करीबन 23 राज्यों में और 4 केन्द्र शासित प्रदेशों की 1.361 मंडियों को ई-नाम प्लेटफॉर्म से जोड़ा जा चुका है, आज पोर्टल के माध्यम से पूरे देश में 2.5 लाख करोड़ रुपये का व्यापार हो चुका है।

संभागीय बैठक कार्यक्रम का सफलतापूर्वक मंच संचालन किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री  आकाश गुप्ता के द्वारा किया गया एवं आभार सरगुजा जिले के किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष  उमाशंकर उपाध्याय के द्वारा किया गया।

अन्य पोस्ट

Comments

chhattisgarh news

cg news

english newspaper in raipur

hindi newspaper in raipur
hindi news